{"_id":"679809b3b10c5836bb0588e3","slug":"cm-fadnavis-said-that-many-information-received-regarding-attack-on-saif-ali-khan-these-will-be-revealed-soon-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफ पर हमला: फडणवीस बोले- कई चौंकाने वाली जानकारी मिली, खुलासा जल्द, मीडिया से की गलतफहमी न फैलाने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सैफ पर हमला: फडणवीस बोले- कई चौंकाने वाली जानकारी मिली, खुलासा जल्द, मीडिया से की गलतफहमी न फैलाने की अपील
Tue, 28 Jan 2025 04:03 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 28 Jan 2025 04:03 AM IST
सार
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से अच्छे से जांच की गई है और जल्द ही इसे अंतिम छोर तक ले जाया जाएगा। मैं इस मामले में मुंबई पुलिस आयुक्त से बात करूंगा और सारी जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : एक्स/देवेंद्र फडणवीस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में सियासत शुरू हो गई है। वहीं, मीडिया में तरह-तरह की खबरे सामने आ रही है। इस बीच सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया है। उन्होंने कहा कि मीडिया से सैफ मामले में इतना ही कहूंगा, जिन बातों की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है, उसे बार-बार दिखाकर गलतफहमी पैदा न करें। अभिनेता सैफ अली पर हमले को लेकर कई नई चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है, जिसका जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोमवार को कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से अच्छे से जांच की गई है और जल्द ही इसे अंतिम छोर तक ले जाया जाएगा। मैं इस मामले में मुंबई पुलिस आयुक्त से बात करूंगा और सारी जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी। मैं मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी कहता हूं कि वह एक-दो दिन के अंदर मीडिया को पूरे मामले की अपडेट दें।
विज्ञापन
19 फिंगर प्रिंट की रिपोर्ट निगेटिव
जांच में जुटी पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से मिले 19 फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट निगेटिव आई है, आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद के नमूने उस रिपोर्ट से मेल नहीं खाते हैं। सीआईडी (अपराध जांच विभाग) ने सैफ अली खान के घर से मिले फिंगरप्रिंट के सैंपल और मामले में गिरफ्तार आरोपी शरीफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट को मैच कर मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
सीआईडी ने मुंबई पुलिस को फिंगरप्रिंट सैंपल की निगेटिव रिपोर्ट दी है, यानी कि घटनास्थल से कलेक्ट किए गए नमूनों में से 19 नमूने आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते हैं। आरोपी शरीफुल की सभी दस उंगलियों के निशान राज्य की सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो को भेजे गए थे। सीआईडी ने सिस्टम-जनरेटेड रिपोर्ट के माध्यम से इस बात की पुष्टि की और बताया कि घटनास्थल से जमा किए गए 19 फिंगरप्रिंट जो उन्हें भेजे गए थे, वे आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खाते। अब इस रिपोर्ट को पुणे सीआईडी सुपरिटेंडेंट को भेजा गया है।