सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CM Mamata Banerjee highlights preparations for Gangasagar Mela, Insisted on health and safety hindi news

West Bengal: बनाए जाएंगे पांच अस्थायी अस्पताल....,आगामी गंगासागर मेले की तैयारी पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 17 Dec 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आगामी गंगासागर मेले की तैयारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गंगासागर मेले के लिए पांच अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे। 100 अन्य एम्बुलेंस सहित जल एम्बुलेंस तैनात किए जाएंगे।

CM Mamata Banerjee highlights preparations for Gangasagar Mela, Insisted on health and safety hindi news
ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में आगामी दूसरा सबसे बड़ा हिंदू मेला गंगासागर की तैयारी तेज हो चुकी है। जिसको लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गंगासागर मेले के लिए पांच अस्थायी अस्पताल बनाए जाएंगे। 100 अन्य एम्बुलेंस सहित जल एम्बुलेंस तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेले के लिए 12,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा। हम नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल से गंगासागर मेले के दौरान कड़ी निगरानी रखने का अनुरोध करेंगे।
Trending Videos




गंगासागर मेला पर एक नजर
हर साल मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के गंगासागर पर स्थित कापिलमुनि के आश्रम में लगने वाला गंगासागर मेला हिंदू धर्म का दूसरा सबसे बड़ा मेला माना जाता है। यह मेला तिथी के अनुसार हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। 

दो दिन में लौट आएंगे बांग्लादेश में फंसे मछुआरे- सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश में फंसे भारतीय मछुआरे की रिहाई पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि 95 भारतीय मछुआरे बांग्लादेश में फंसे हुए हैं। हमने उनका पता लगा लिया है और वे दो दिन में लौट आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed