पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress accuses Modi govt of 'calibrated capitulation' to China

चीन के सामने झुक रही सरकार?: कांग्रेस का दावा- चीनी कंपनियों सरकारी टेंडर में हिस्सा लेने की मिली अनुमति

Fri, 03 Jul 2026 03:43 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 03 Jul 2026 03:43 PM IST
सार

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि चीन के प्रति उसका रुख नरम है, जिससे देश के उद्योग खासकर एमएसएमई को नुकसान हो रहा है और व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पार्टी के नेता जयराम रमेश ने दावा किया कि चीन की कंपनियों को भारत की बिजली परियोजनाओं के टेंडर में भाग लेने की अनुमति दी गई है। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Congress accuses Modi govt of 'calibrated capitulation' to China
जयराम रमेश, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार का चीन के सामने टेकने का सिलसिला जारी है, जिससे देश के उद्योगों को बड़ा नुकसान हो रहा है, खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई।
विज्ञापन


पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। उस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत सरकार ने चीन की उन चार बिजली उपकरण बनाने वाली कंपनियों को अहम सरकारी बिजली परियोजनाओं के टेंडर में हिस्सा लेने की अनुमति दी है, जिनकी फैक्ट्रियां भारत में हैं।
विज्ञापन


'रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा व्यापार घाटा'
अपने पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा, मोदी सरकार का चीन के सामने सोच-समझकर जुकने का सिलसिला जारी है। इसी समय भारत का चीन के साथ व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जिससे देश के उद्योगों का बड़ा नुकसान हो रहा है, खासकर एमएसएमई। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन की उकसाने वाली गतिविधियां लगातार जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भारत की जल ुरक्षा को खतरा'
रमेश ने दावा किया कि मेडोग (तिब्बत का दूरदराज क्षेत्र का जिला) में दुनिया की सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजना का निर्माण जारी है। इससे ब्रह्मपुत्र नदी से जुड़ी भारत की जल सुरक्षा को खतरा हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्वी लद्दाख के कई इलाकों में भारत ने अपनी पारंपरिक गश्त और पशु चराने के अधिकार छोड़ दिए हैं।

ये भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा 2026: पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, सुरक्षित यात्रा के साथ पांच संकल्प लेने की अपील


'पीएम मोदी ने चीन को क्लीन चिट दी'
उन्होंने कहा, 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक रूप से चीन को 'क्लीन चिट' दे दी थी। रमेश के अनुसार, यह उस समय हुआ, जब लद्दाख में भारत के 20 बहादुर जवानों का बलिदान हुआ था। 

रमेश ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की गतिविधियों में चीन की अहम भूमिका थी। उनके अनुसार, इस बात को उप सेना प्रमुख ने स्वीकार किया था और इसका रिकॉर्ड भी मौजूद है। इसके बावजूद भी सरकार का चीन के सामने झुकना लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed