पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MEA on Indus Water Treaty: Pakistan Must Abandon Cross-Border Terrorism

सिंधु जल संधि पर क्यों है भारत का सख्त रुख?: MEA की पाकिस्तान को दो टूक- आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करे

Fri, 03 Jul 2026 04:38 PM IST
राहुल कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 03 Jul 2026 04:38 PM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट कहा कि सिंधु जल संधि पर बात तभी आगे बढ़ेगी, जब वह सीमा पार आतंकवाद का समर्थन पूरी तरह बंद करेगा। साथ ही भारत ने वेनेजुएला में भारतीय नाविक के शव से कथित छेड़छाड़ के मामले की जांच की मांग की है। भारत ने तीस्ता परियोजना पर कहा कि नीति आपसी सहमति और सभी पहलुओं को देखकर तय होगी। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
MEA on Indus Water Treaty: Pakistan Must Abandon Cross-Border Terrorism
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

भारत सरकार ने पाकिस्तान की ओर से लगातार उठाए जा रहे सिंधु जल संधि के मुद्दे पर करारा जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पड़ोसी देख को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को सीमा-पार आतंकवाद को अपना समर्थन भरोसेमंद और पक्के तौर पर छोड़ना होगा।

विज्ञापन


भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सिंधु जल संधि पर भारत का रुख पहले जैसा ही है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीमा पार आतंकवाद को समर्थन दिए जाने के कारण यह संधि फिलहाल स्थगित है। अगर पाकिस्तान चाहता है कि इस पर आगे बात हो, तो उसे सीमा पार आतंकवाद का समर्थन हमेशा के लिए पूरी तरह बंद करना होगा।
विज्ञापन


वेनेजुएला के सामने उठाया शव से कथित छेड़छाड़ का मामला
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, वेनेजुएला में ड्यूटी के दौरान जहाज पर जान गंवाने वाले भारतीय नाविक राकेश चौहान के शव के साथ कथित छेड़छाड़ और अंग निकाले जाने के मामले को भारत ने वेनेजुएला सरकार के सामने उठाया है। हमने वहां की सरकार से इस मामले की जल्द और निष्पक्ष जांच कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस्ता नदी परियोजना पर क्या कहा?
तीस्ता नदी परियोजना पर प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, भारत की ओर से मदद दोनों देशों की आपसी सहमति से बने रोडमैप के आधार पर दी जाती है। इसकी नियमित समीक्षा भी की जाती है। तीस्ता नदी परियोजना पर भारत अपने विचार पहले ही बांग्लादेश को बता चुका है। इस मुद्दे पर आगे की अपनी नीति बनाने समय हम संभी संबंधित पहलुओं को ध्यान में रखेंगे। 

ये भी पढ़ें: TMC की 21 जुलाई रैली पर हाई कोर्ट सख्त: क्या हाईकोर्ट की अवमानना में फंसेंगे ममता और अभिषेक? देना होगा हलफनामा

  
ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भेजे गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल पर रणधीर जायसवाल ने कहा, बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा आज तेहरान गए हैं। वे सर्वोच्च नेता के निधन के बाद आयोजित अंतिम संस्कार समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अफगानिस्तान के मामले में, हमने पाकिस्तान से अफगानिस्तान पर हुए हवाई हमलों की कड़ी निंदा की थी, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत कई आम नागरिकों की जान चली गई थी। हमने इन कीमती जानें जाने पर अपनी संवेदना व्यक्त की थी। साथ ही, हमने अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपना मजबूत समर्थन भी दोहराया था। जहां तक अफगानिस्तान को दिए जा रहे समर्थन की बात है, तो हमारा मानवीय सहायता का सहयोग जारी है। हम उन्हें दवाइयां भेजते रहे हैं। हम उन्हें अन्य तरह की मदद भी भेजते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed