सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress attacked PM Modi and HM Shah for taking the name of Nehru, said- they are suffering from OCD

Congress: नेहरू का नाम लेने पर कांग्रेस का पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह पर हमला, कहा- वे ओसीडी से पीड़ित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Wed, 30 Jul 2025 11:42 AM IST
विज्ञापन
सार

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कल लोकसभा में गृह मंत्री और प्रधानमंत्री दोनों ने एक बार फिर दिखाया कि जवाहरलाल नेहरू के मामले में वे उस बीमारी से पीड़ित हैं जिसे मेडिकल भाषा में ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) कहा जाता है।

Congress attacked PM Modi and HM Shah for taking the name of Nehru, said- they are suffering from OCD
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान सरकार की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नाम लिए जाने पर कांग्रेस में आक्रोश है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला। पार्टी ने कहा कि उनके पास अपनी विफलताओं का कोई जवाब नहीं है। वे ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) से पीड़ित हैं। वे बात को भटकाना चाहते हैं।
Trending Videos


कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कल लोकसभा में गृह मंत्री और प्रधानमंत्री दोनों ने एक बार फिर दिखाया कि जवाहरलाल नेहरू के मामले में वे उस बीमारी से पीड़ित हैं जिसे मेडिकल भाषा में ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर (ओसीडी) कहा जाता है। संभव है कि आज राज्यसभा में भी यह बात दिखे। उन्होंने कहा कि उनके पास अपनी वर्तमान विफलताओं का कोई जवाब नहीं है। उनकी नीतियों और कार्यों पर उठाए जा रहे वैध सवालों का उनके पास कोई जवाब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्थक बहस में शामिल होने के बजाय वे ध्यान भटकाते हैं, माहौल खराब करते हैं और बदनाम करते हैं। गृह मंत्री ने एक तरह के इतिहासकार होने का दावा किया है। वह खुद को भारत का दूसरे सबसे महान इतिहासकार मानते हैं। 

पीएम मोदी ने नेहरू को लेकर यह कहा था
पीएम मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा था कि जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अक्साई चीन का 38,000 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र खो दिया। उन्होंने सिंधु जल संधि समझौते पर पाकिस्तान के साथ हस्ताक्षर किये थे। यह भारत की बड़ी भूल थी। पीओके को अभी तक वापस क्यों नहीं लिया गया, कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि इसे किसने जाने दिया। भारत अभी भी जवाहरलाल नेहरू से लेकर पिछली कांग्रेस सरकारों द्वारा की गई गलतियों का दर्द झेल रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि मुख्य विपक्षी दल की एक गलती के कारण पाकिस्तान का निर्माण हुआ और उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की विरासत है। 1948 में हमारी सशस्त्र सेनाएं कश्मीर में निर्णायक स्थिति में थीं। सरदार पटेल लगातार मना करते रहे, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने एकतरफा युद्धविराम की घोषणा कर दी। अगर आज पाक अधिकृत कश्मीर मौजूद है, तो यह नेहरू द्वारा घोषित एकतरफा युद्धविराम की वजह से है। जवाहरलाल नेहरू इसके लिए जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed