{"_id":"6a744b44f94986879f072a70","slug":"congress-president-mallikarjun-kharge-press-conference-delhi-student-protest-hm-amit-shah-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"'गृह मंत्री गायब, पीएम आ नहीं रहे': छात्र बर्बरता मामले में खरगे का सवाल- सदन में बयान देने में क्या दिक्कत?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'गृह मंत्री गायब, पीएम आ नहीं रहे': छात्र बर्बरता मामले में खरगे का सवाल- सदन में बयान देने में क्या दिक्कत?
Thu, 06 Aug 2026 02:22 PM IST
Pavan
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Pavan
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:22 PM IST
सार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में विपक्षी दलों के रुख और झारखंड के छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार और गृह मंत्री पर संसद में दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बरता मामले पर बयान न देने को लेकर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे, अध्यक्ष, कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार के साथ-साथ पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा 15 दिन से सदन चल रहा है और गृह मंत्री गायब हैं, प्रधानमंत्री आ नहीं रहे हैं। इसके दो ही मतलब हो सकते हैं। एक या तो वे संसद को नजरअंदाज कर रहे हैं ये समझ रहे हैं कि संसद है ही नहीं। या तो वो डर के सदन में आकर उत्तर नहीं देना चाह रहे हैं।
गृह मंत्री के बयान की मांग
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम चाहते हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आएं और देश को बताएं कि छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया था। उन्होंने सरकार पर अहंकार दिखाने का आरोप लगाते हुए कहा कि या तो सरकार डर गई है या फिर वह संसद के वजूद को कोई महत्व नहीं दे रही है। खरगे ने बताया कि उन्होंने राज्यसभा में भी इस मुद्दे को उठाया और जवाब मांगा, लेकिन सरकार बयान देने के लिए तैयार नहीं हुई। विपक्षी सांसदों ने सभापति से मिलकर मांग की है कि प्रधानमंत्री इस पर माफी मांगें और गृह मंत्री सदन में आकर आधिकारिक बयान दें। सभापति ने भी संसदीय कार्य मंत्री को इस बात से अवगत करा दिया है कि पूरा सदन चाहता है कि गृह मंत्री आकर इस पर जवाब दें।
विज्ञापन
छात्रों के साथ बर्बरता की गई- खरगे
उन्होंने आगे कहा कि हम फिर कह रहे हैं कि छात्रों के साथ बर्बरता की गई। उनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया और पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। इस पर पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए और गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए। मुझे समझ में नहीं आता कि गृहमंत्री को सदन में आकर बयान देने में क्या दिक्कत है। या तो वो डर कर सदन में नहीं आ रहे या फिर वो सदन को अनदेखा कर रहे हैं।
(ये खबर अपडेट की जा रही है)

#WATCH | Delhi | Congress President Mallikarjun Kharge says, "We want the Union Home Minister to come to the House and tell us who ordered the lathi-charge and the use of pellet guns on students. We have been asking for a statement from him on this. What is preventing him from… pic.twitter.com/m8pCeZiYJs
— ANI (@ANI) August 6, 2026