फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari seeks two years from the public, says the state will become economically strong.

बंगाल के आएंगे अच्छे दिन: शुभेंदु सरकार ने आम जनता से मांगे दो साल, कहा- आर्थिक रूप से मजबूत होगा प्रदेश

Thu, 06 Aug 2026 02:38 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 06 Aug 2026 02:38 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य अगले एक-दो वर्षों में आर्थिक रूप से मजबूत होगा। 17 अगस्त को पुरुलिया में 4,000 करोड़ रुपये के स्टील प्लांट की नींव रखी जाएगी। एक महीने में 25 उद्योगों को जमीन दी जाएगी और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Suvendu Adhikari seeks two years from the public, says the state will become economically strong.
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को जोर देकर कहा कि राज्य अगले कुछ वर्षों में आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएगा और हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति करेगा। शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित मिलान मेला मैदान में एक वस्त्र प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए, अधिकारी ने घोषणा की कि वह 17 अगस्त को पुरुलिया में 4,000 करोड़ रुपये के इस्पात संयंत्र की नींव रखेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने क्या कहा? 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर महीने नई फैक्ट्रियों की स्थापना के लिए भूमि पूजन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'अगले एक-दो वर्षों में बंगाल आर्थिक रूप से मजबूत हो जाएगा और हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति करेगा। हम एक महीने के भीतर कम से कम 25 उद्योगों को जमीन सौंप देंगे।'

विज्ञापन

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से क्या बात हुई?
अधिकारी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि उनकी सरकार ने नए उद्यम स्थापित करने के लिए भूमि अधिग्रहण नीति शुरू की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी में उनसे हुई एक बैठक के दौरान इस बात किया कि केंद्र राज्य के चाय और कपड़ा क्षेत्रों को विकसित करना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनावों के दौरान उन्होंने नादिया और पुरबा बर्धमान जिलों के कपड़ा केंद्रों का व्यापक दौरा किया और उनकी समृद्ध विविधता को नोट किया। उन्होंने कहा, 'वह 24 से 28 अगस्त के बीच फिर से बंगाल का दौरा करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed