झारखंड: JMM का दावा भाजपा को कल ही चुनावी तारीखों के एलान की मिली जानकारी; BJP बोली- हेमंत राज में जनता त्रस्त
झारखंड में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होना है, वहीं इससे पहले ही राज्य में जुबानी जंग तेज हो गई हैं। एक तरफ सत्ताधारी दल जेएमएम ने भाजपा पर आरोप लगाया है, वहीं भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा है।
विस्तार
'क्या आयोग बीजेपी नेताओं के इशारे पर काम करता है?'
इस मामले पर जेएमएम नेता मनोज पांडे ने कहा, चुनाव की घोषणा आज होनी है लेकिन बीजेपी नेताओं को कल ही इसकी जानकारी मिल गई। यह बहुत गंभीर मामला है। क्या आयोग बीजेपी नेताओं के इशारे पर काम करता है? उन्होंने आगे कहा कि- आयोग को कठपुतली बनाकर रखना गंभीर मामला है। एक औपचारिक बैठक होगी और उस बैठक के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। 2-3 सीटें हैं जिन पर बातचीत होगी और फिर घोषणा की जाएगी।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: On ECI to announce Jharkhand Assembly elections today, JMM Leader Manoj Pandey says, "The election is to be announced today but BJP leaders got information about it yesterday itself. This is a very serious matter. Does the commission work at the behest… pic.twitter.com/2nTOuHmRg0
— ANI (@ANI) October 15, 2024
कांग्रेस बोली- हम पूरी तरह से तैयार हैं
वहीं झारखंड कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने कहा, चुनाव आयोग का सम्मान करते हुए हम कहना चाहते हैं कि जब चुनाव आयोग कोई फैसला लेता है तो वह कटघरे में क्यों खड़ा होता है। झारखंड की ड्यू डेट 6 जनवरी है तो उससे पहले इसे कराएं। आप महाराष्ट्र के साथ चुनाव कराना चाहते हैं। जब हरियाणा में चुनाव की तारीख 3 नवंबर और महाराष्ट्र में 26 नवंबर थी तो आपने दोनों चुनाव एक साथ क्यों नहीं कराए गए? जब आप हमारी बातों को अनसुना करते हैं तो हमें लगता है कि आप राजनीति या किसी पार्टी विशेष से प्रेरित होकर इस तरह की घोषणाएं कर रहे हैं, इसके बावजूद हम चुनाव आयोग के इस फैसले को लेकर तैयार हैं।
#WATCH | Ranchi: On ECI to announce Jharkhand Assembly elections today, Jharkhand Congress chief Rajesh Thakur says, "...We have repeatedly said that the due date for election in Jharkhand is January 6. When the date for election in Haryana was November 3 and in Maharashtra… pic.twitter.com/YNHOVAxTu6
— ANI (@ANI) October 15, 2024
हरियाणा में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए- कांग्रेस नेता
इधर कांग्रेस नेता उदित राज ने चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि, हरियाणा में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए और लोकतंत्र की हत्या हुई। मुझे उम्मीद है कि झारखंड और महाराष्ट्र में भी ऐसा नहीं होगा।
#WATCH | Delhi | On Jharkhand and Maharashtra Assembly elections, Congress leader Udit Raj says, "There was no fair conduct of election in Haryana and democracy was murdered. I expect the same would not happen in Jharkhand and Maharashtra." pic.twitter.com/7ZEqKaVgPp
— ANI (@ANI) October 15, 2024
हेमंत राज में जनता त्रस्त- भाजपा
वहीं भाजपा ने भी चुनाव तारीखों के एलान पर प्रतिक्रिया दी है, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा- भाजपा और एनडीए महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हरियाणा की तरह महाराष्ट्र में भी लोग सत्ता समर्थक सरकार के लिए वोट करेंगे, जो भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार होगी। झारखंड के लोग हेमंत सोरेन के वोट बैंक और भ्रष्ट राजनीति के कारण निराश हैं और वे भाजपा के नेतृत्व में विकास समर्थक, आदिवासी समर्थक सरकार के लिए वोट करने के लिए उत्सुक हैं। हमें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनेगी।
#WATCH | Delhi: On ECI to announce poll dates for Maharashtra & Jharkhand today, BJP national spokesperson, Pradeep Bhandari says, "BJP & NDA is fully prepared for Maharashtra and Jharkhand elections. We are confident that like Haryana, Maharashtra will vote for a pro-incumbency… pic.twitter.com/AymT9QK2sa
— ANI (@ANI) October 15, 2024
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X