{"_id":"6a265ded82ffc653310d1913","slug":"ed-conducts-major-operations-in-three-states-unearthing-142-crore-worth-of-black-money-linked-to-drug-racke-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Raids: सीमा पर ₹142 करोड़ की जब्ती; म्यांमार-बांग्लादेश बॉर्डर समेत बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम में भी तलाशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED Raids: सीमा पर ₹142 करोड़ की जब्ती; म्यांमार-बांग्लादेश बॉर्डर समेत बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम में भी तलाशी
नई दिल्ली, एएनआई
Published by: रिया दुबे
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:45 AM IST
विज्ञापन
सार
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में छापेमारी की। जांच में म्यांमार से संचालित ड्रग तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिससे जुड़े 142 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई का पता चला है। आइए विस्तार से जानते हैं।
ईडी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को धन शोधन के एक बड़े मामले में मिजोरम-म्यांमार सीमा, त्रिपुरा-बांग्लादेश सीमा और पश्चिम बंगाल में चार स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। अधिकारियों के अनुसार, ईडी की आइजोल सब-जोनल कार्यालय की कई टीमों ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत सुबह-सुबह यह कार्रवाई शुरू की, जो अभी भी जारी है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है मामला?
यह मामला नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा 21 अगस्त 2025 को त्रिपुरा में 49.101 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 40 ग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि म्यांमार से मिजोरम के चंफाई और जोखावथर सेक्टर के रास्ते मेथामफेटामाइन की तस्करी कर इसे त्रिपुरा तक पहुंचाया जाता था। इसके बाद अवैध कमाई को कई बैंक खातों और शेल कंपनियों के जरिए छिपाने की कोशिश की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन