सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED Registers Money Laundering Case in Tirupati Laddu Ghee Adulteration Scam CBI SIT chargesheet

Tirupati Laddu Scam: तिरुपति लड्डू मिलावट मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, कमाई की रकम की जांच करेगी ईडी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 10 Feb 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
सार

तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में मिलावटी घी के इस्तेमाल को लेकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। सीबीआई की एसआईटी ने इस मामले में 36 लोगों को आरोपी बनाया है। आरोप है कि लड्डू प्रसादम के लिए घी की जगह केमिकल युक्त तेल सप्लाई हुआ था। 

ED Registers Money Laundering Case in Tirupati Laddu Ghee Adulteration Scam CBI SIT chargesheet
ईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम मामले में बड़ी कार्रवाई की है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ईडी ने घी में कथित मिलावट घोटाले की जांच के लिए धन शोधन का मुकदमा दर्ज किया है। यह केस धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है ताकि अवैध तरीके से कमाए गए पैसों की जांच हो सके।
Trending Videos


36 लोगों को बनाया गया है आरोपी
अधिकारियों ने बताया कि ईडी इस मामले में सीबीआई की अगुवाई वाली विशेष जांच दल (एसआईटी) के हाल ही में फाइल की गई एफआईआर, दस्तावेज और चार्जशीट को देख रहा है। एसआईटी ने इस मामले में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के नौ अधिकारियों और पांच डेयरी एक्सपर्ट्स समेत 36 लोगों को आरोपी बनाया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तिरुपति मंदिर लड्डू घोटाला: पांच साल तक नकली घी से चढ़ा प्रसाद! 250 करोड़ का गड़बड़झाला; जानिए कैसे हुआ खुलासा

एसआईटी की जांच में सामने आया है कि भगवान वेंकटेश्वर मंदिर को घी बताकर जो सामान बेचा गया, वह असल में केमिकल से प्रोसेस किया हुआ पामोलिन तेल और अन्य चीजें थीं। अब ईडी यह पता लगाएगी कि आरोपियों ने मिलावटी घी बेचकर पैसे कैसे कमाया। एजेंसी को शक है कि इसमें हवाला के जरिए पैसों का लेन-देन हुआ है और फंड का गलत इस्तेमाल किया गया है।

क्या है मामला?
यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सितंबर 2024 में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि राज्य में पिछली वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार के समय तिरुपति लड्डू (पवित्र मिठाई) बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हुआ था। इससे बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

मामले की हो रही जांच
टीटीडी चेयरमैन बी. आर. नायडू ने जनवरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि पिछली सरकार के दौरान मंदिर को करीब 60 लाख किलो मिलावटी घी सप्लाई हुआ था। इसकी कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये बताई गई है। अब ईडी इस पूरे पैसे के लेन-देन की कड़ी जांच कर रही है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed