सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight Arrested After Attack on ED Officials Following Raid at Formal CM Pinarayi Vijayan Residence in Kerala

केरल में ईडी की टीम पर हमला मामला: उपद्रव करने वाले आठ आरोपी गिरफ्तार, पूर्व CM विजयन की तलाशी पर मचा था बवाल

पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 28 May 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल में ईडी अधिकारियों पर हमले के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आवास पर छापेमारी के बाद हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए थे।

Eight Arrested After Attack on ED Officials Following Raid at Formal CM Pinarayi Vijayan Residence in Kerala
केरल में ईडी पर हमला। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार

केरल में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना उस समय हुई जब ईडी की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के किराए के आवास पर छापेमारी की थी। राज्य पुलिस प्रमुख रवाड़ा ए. चंद्रशेखर ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और कई अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।



पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
पुलिस प्रमुख ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री रमेश चेन्निथला से मुलाकात कर इस घटना पर चर्चा की है। गृह मंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कई अन्य की पहचान हो चुकी है। जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है। पुलिस प्रमुख के अनुसार, ईडी की कार्रवाई से पहले उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि छापेमारी शुरू होने के बाद पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 लोगों पर मामला दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस मामले में लगभग 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें गैरकानूनी भीड़, दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, हमला और हत्या के प्रयास जैसी धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से संबंधित कानून भी लगाया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos


म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के अनुसार, भीड़ के कुछ लोगों ने ईडी अधिकारियों की टीम पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। इस दौरान एक अधिकारी के हाथ में चोट आई, जबकि एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों पर भी हमला किया गया, जिससे कई अधिकारी घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान स्पष्ट है और जल्द ही और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। इस हिंसा में सरकारी वाहनों को भी नुकसान पहुंचा, जिससे लगभग 3 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है।

मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा मामला
ईडी की यह कार्रवाई सीएमआरएल मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी और एक सैंड माइनिंग कंपनी के बीच वित्तीय लेनदेन की जांच हो रही है। इस मामले में ईडी ने बुधवार को केरल में 10 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिनमें पिनाराई विजयन का किराए का आवास और उनका पारिवारिक घर भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed