सब्सक्राइब करें

Election Result 2019: बिहार में ओवैसी की पार्टी को बढ़त, गुजरात में अल्पेश ठाकोर हारे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 24 Oct 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

  • 18 राज्यों की दो लोकसभा और 51 विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना
  • बिहार की समस्तीपुर और महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट 
  • उपचुनाव में यूपी की 11, बिहार व गुजरात की 5-5 सीटें, पंजाब की दो सीटें
  • यूपी की रामपुर सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे पर भी सभी की नजरें

election result 2019 live lok sabha chunav bypoll result vidhan sabha by election result news update
लोकसभा-विधानसभा उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

05:53 PM, 24-Oct-2019
एआईएडीएमके ने तमिलनाडु में दोनों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।



 
04:26 PM, 24-Oct-2019
पंजाब की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में तीन पर कांग्रेस और एक सीट पर अकाली दल ने जीत हासिल की है।
 



 
03:37 PM, 24-Oct-2019
गुजरात में विधानसभा की कुल छह सीटों पर उपचुनावों में कांग्रेस ने दो सीटों पर, जबकि भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, कांग्रेस दो सीटों पर, जबकि भाजपा एक सीट पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अब तक घोषित नतीजों में यह जानकारी दी गई है। वहीं राधनपुर सीट से अल्पेश ठाकोर चुनाव मैदान में थे। उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने इस सीट से उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था।
02:59 PM, 24-Oct-2019
छत्तीसगढ़ के चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी घोषित हुआ है। वहीं ओडिशा में बीजेपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सत्तारुढ़ बीजू जनता दल ने जीत हासिल की है।
 

 
12:45 PM, 24-Oct-2019
बिहार के किशनगंज में सियासी समीकरण बदले नजर आ रहे हैं। अबतक आए रुझानों के अनुसार, किशनगंज में एआईएमआईएम के उम्मीदवार कमरुल होदा लगभग 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा की स्वीटी सिंह पिछड़ती नजर आ रही है। 
12:29 PM, 24-Oct-2019
बिहार में पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में, अबतक हुई मतगणना के अनुसार दो सीटों पर जदयू, एक सीट पर राजद आगे चल रही है। किशनगंज विधानसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम आगे चल रही है। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:44 AM, 24-Oct-2019
तमिलनाडु विधानसभा उपचुनाव- दो सीटों पर एआईएडीएमके दो सीटों पर आगे, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।
 


 
11:44 AM, 24-Oct-2019
सिक्किम विधानसभा उपचुनाव - भाजपा ने मार्तमरमटेक सीट पर कब्जा किया।
 


 
11:20 AM, 24-Oct-2019
बिहार उपचुनाव- जनता दल यू दो सीटों पर आगे, राजद और एआईएमआईएम एक-एक सीट पर आगे।
 
11:18 AM, 24-Oct-2019
हिमाचल उपचुनाव- भाजपा ने धर्मशाला सीट पर जीत हासिल की, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
 


 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed