सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Flights to Become Cheaper During Summer Vacations; This Airline's Sale Offers Affordable Ticket Deals.

Aviation: गर्मियों की छुट्टियों में उड़ान होगी सस्ती, इस एयरलाइन की सेल में मिल रहे सस्ते टिकट के ऑफर

डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

इस सेल के तहत बुक किए गए टिकटों पर 1 जुलाई से 9 अक्टूबर 2026 के बीच यात्रा की जा सकती है। यानी अगर आप गर्मियों या उसके बाद की छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो सस्ते किराए पर टिकट बुक करने का अच्छा मौका है।

Flights to Become Cheaper During Summer Vacations; This Airline's Sale Offers Affordable Ticket Deals.
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों की योजना बना रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अगर आपने अभी तक फ्लाइट टिकट बुक नहीं की है, तो आपके पास सस्ता टिकट पाने का मौका है। इंडिगो ने अपनी समर गेटअवे सेल शुरू कर दी है। इस ऑफर के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स पर करीब 10 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। यह सेल 14 अप्रैल से शुरू होकर 17 अप्रैल तक चलेगी। इस दौरान यात्री डिस्काउंट के साथ टिकट बुक कर सकते हैं।

Trending Videos

एयरलाइन के मुताबिक, इस सेल के तहत बुक किए गए टिकटों पर 1 जुलाई से 9 अक्टूबर 2026 के बीच यात्रा की जा सकती है। यानी अगर आप गर्मियों या उसके बाद की छुट्टियों की योजना बना रहे हैं, तो सस्ते किराए पर टिकट बुक करने का अच्छा मौका है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को बुकिंग के समय समर 10 प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। इस टिकट बुकिंग एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और एआई आधारित प्लेटफॉर्म के जरिए की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सेल का फायदा सिर्फ टिकट तक सीमित नहीं है, बल्कि की अन्य सेवाओं पर भी मिल रहा है। इस दौरान यात्री ‘फास्ट फॉरवर्ड’ सर्विस पर 70 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं, जिसमें एयरपोर्ट पर जल्दी चेक-इन और प्राथमिकता के साथ बोर्डिंग की सुविधा मिलती है।

इसके अलावा प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर भी 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है, जिससे ज्यादा सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। सीट चयन पर भी ने 15 फीसदी तक की छूट देने की घोषणा की है। वहीं, ज्यादा लेगरूम वाली इमरजेंसी एक्सएल सीट्स को चुनिंदा घरेलू रूट्स पर 500 रुपये की शुरुआती कीमत में बुक किया जा सकता है।

एयरलाइन का कहना है कि ऐसे ऑफर्स के जरिए यात्रियों को किफायती किराया, बेहतर सुविधा और आसान बुकिंग का अनुभव देना लक्ष्य है। कंपनी का मानना है कि इस सेल से लोग अपने ट्रैवल प्लान पहले से तय कर पाएंगे और उन्हें बेहतर डील्स का फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed