{"_id":"69e0b6b43e1a1e61fc0fa192","slug":"women-s-reservation-bill-pm-modi-says-i-give-a-blank-cheque-for-credit-rejects-claims-of-self-interest-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का 'ब्लैंक चेक': पीएम मोदी ने क्यों कहा- ...ले लो क्रेडिट, सरकारी खर्च से आपकी फोटो छपवा देंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री का 'ब्लैंक चेक': पीएम मोदी ने क्यों कहा- ...ले लो क्रेडिट, सरकारी खर्च से आपकी फोटो छपवा देंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: Rahul Kumar
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर हो रही चर्चा के दौरान संबोधित किया। इस दौरान विपक्षी दलों पर भी जमकर तंज कसा। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के पारित होने से कैसे राजनीतिक लाभ होगा और कैसे नहीं होगा। पढ़िए, उनके भाषण की प्रमुख बातें...
लोकसभा में पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जब संसद में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लिया, तो उन्होंने इस आशंका को दूर किया कि परिसीमन के दौरान राज्यों के हिस्से में आने वाली सीटों के अनुपात में कोई बदलाव होगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इसका श्रेय नहीं चाहिए।
ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''अब कुछ लोगों को लग रहा है कि यह मोदी का राजनीतिक स्वार्थ है? इसका अगर विरोध करेंगे तो स्वाभाविक बात है कि राजनीतिक लाभ मुझे होगा। लेकिन सब साथ चलेंगे तो किसी को भी लाभ नहीं होगा, यह लिखकर ले लो क्योंकि फिर इसका अलग पहलू हो जाता है। हमें क्रेडिट नहीं चाहिए। जैसे ही यह पारित हो जाए, मैं सबका आभार प्रकट करने के लिए तैयार हूं। ...ले लो क्रेडिट। जिसकी फोटो आप (विपक्ष) कहेंगे, हम सरकारी खर्चे से उसकी फोटो छपवा देंगे। सामने से क्रेडिट का ब्लैंक चेक आपको दे रहा हूं।''
'यह पाप से मुक्ति पाने का अवसर है'
उन्होंने कहा, ''देश की नारी शक्ति का यह हक है। हमने कई दशकों से इसे रोका हुआ था, अब प्रायश्चित कर उस पाप से मुक्ति पाने का अवसर है। तीन दशक तक आपने इसे रोककर रखा, फिर भी कुछ कर नहीं पाए, तो अब तो करो।''
शब्दों के खेल की जरूरत नहीं- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा, ''यह प्रक्रिया किसी के साथ भी भेदभाव या अन्याय नहीं करेगी। पहले से चले जा रहे अनुपात में कोई बदलाव नहीं होगा। गारंटी कहिए तो गारंटी कहता हूं। वादे की बात करें तो वादा करता हूं। नीयत साफ हो तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं है।''
'नीयत में खोट की माफी नहीं'
उन्होंने कहा कि हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। नीयत में खोट को देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी। समय की मांग है कि अब ज्यादा विलंब न हो।
इससे पहले अखिलेश-शाह के बीच हुई जोरदार बहस
गुरुवार से शुरू हुए संसद के विस्तारित सत्र के पहले दिन जोरदार बहस देखने को मिल रही है। सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि महिला विधेयक के पक्ष में हैं हम। आपको जल्दीबाजी क्यों है? आप जनगणना क्यों नहीं कराना चाहते? ये इसलिए नहीं करना चाहते हैं कि जैसे ही जनगणना होगी, हम सब लोग जाति गणना मांगेंगे, जाति की गिनती के बाद हम आरक्षण मांगेंगे। इसलिए धोखा देकर लाना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री का 'ब्लैंक चेक': पीएम मोदी ने क्यों कहा- ...ले लो क्रेडिट, सरकारी खर्च से आपकी फोटो छपवा देंगे
इस पर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''मैं देश की जनता को बताना चाहता हूं कि जनगणना का काम जारी है। सरकार जाति गणना का निर्णय भी ले चुकी है... अभी घरों की गिनती हो रही है। घरों की कोई जाति नहीं होती। समाजवादी पार्टी का बस चले तो घरों की भी जाति तय कर दे। जब नागरिकों की जनगणना होगी, तब उसमें जाति का कॉलम रखा है। ये मेरा विभाग है। मैं सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये जनगणना जाति के साथ ही होने वाली है।'
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X