सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2026 suvendu adhikari bali roadshow hungama tmc bjp clash news hindi

बंगाल का सियासी रण: रैली के दौरान सुवेंदु अधिकारी का चढ़ा पारा, टीएमसी कार्यकर्ताओं को कहा चोर, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 16 Apr 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में चुनाव प्रचार के दौरान भारी हंगामा हुआ। भाजपा के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के रोड शो में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने 'जय बांग्ला' के नारे लगाए, जिससे नाराज होकर सुवेंदु ने उन्हें 'चोर' कह डाला। सुवेंदु ने इस घटना को साजिश बताते हुए पुलिस अधिकारी को हटाने की मांग की है।
 

west bengal election 2026 suvendu adhikari bali roadshow hungama tmc bjp clash news hindi
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तपिश अब सड़कों पर साफ नजर आने लगी है। 15 अप्रैल 2026 को हावड़ा जिले के बाली विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त भारी तनाव पैदा हो गया, जब भाजपा के दिग्गज नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी एक रोड शो निकाल रहे थे। यह रोड शो भाजपा उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित किया गया था, लेकिन देखते ही देखते यह राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया।
Trending Videos


क्यों गुस्सा हो गए सुवेंदु अधिकारी
रोड शो के दौरान जैसे ही सुवेंदु अधिकारी का काफिला बाली के व्यस्त इलाकों से गुजरा, वहां मौजूद तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेरने की कोशिश की। टीएमसी समर्थकों ने न सिर्फ पार्टी के झंडे लहराए बल्कि सुवेंदु के सामने ही 'जय बांग्ला' के नारे लगाने शुरू कर दिए। विपक्षी खेमे की इस नारेबाजी को देखकर सुवेंदु अधिकारी अपना नियंत्रण खो बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो फुटेज में देखा गया कि सुवेंदु अपनी गाड़ी से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे, जिससे वे प्रदर्शनकारियों का सामना कर सकें। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों की ओर इशारा करते हुए उन्हें बार-बार चोर, चोर कहकर संबोधित किया। माहौल इतना गरमा गया था कि उनके निजी सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को उन्हें बीच-बचाव कर रोकना पड़ा, वरना स्थिति और बिगड़ सकती थी।

View this post on Instagram

A post shared by Asian News International (@ani_trending)




पुलिस पर फूटा गुस्सा
घटना के तुरंत बाद सुवेंदु अधिकारी ने ममता सरकार और स्थानीय प्रशासन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि यह महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक सुनियोजित उकसावा था। अधिकारी ने बाली पुलिस स्टेशन के प्रभारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि उन्हें तुरंत प्रभाव से पद से हटाया जाए। उन्होंने पूछा कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी कार्यकर्ता उनके काफिले के इतने करीब कैसे पहुंच गए।

2026 का सियासी समीकरण
बताते चलें कि इस बार का बंगाल विधानसभा चुनाव सुवेंदु अधिकारी के लिए साख की लड़ाई है। इस बार वे दो विधानसभा सीटों, नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव मैदान में हैं। विशेष रूप से भवानीपुर सीट पर उनका सीधा मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। भाजपा ने इस बार बंगाल फतह करने के लिए कमर कस ली है। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक बंगाल में कई रैलियां कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed