फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghulam Nabi on Rahul Gandhi: 'कांग्रेस में राहुल के सुरक्षा गार्ड भी फैसले ले लेते हैं', गुलाम नबी के 10 आरोप

Fri, 26 Aug 2022 04:36 PM IST
विभास साने न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विभास साने Updated Fri, 26 Aug 2022 04:36 PM IST
सार

Ghulam Nabi Azad's Explosive Resignation: पिछले करीब पांच दशक से कांग्रेस से जुड़े रहे गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस छोड़ दी। उन्होंने पांच पन्नों का इस्तीफा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा। जानिए, इस चिट्ठी में उन्होंने क्यों राहुल गांधी को अपरिपक्व और बचकाना बताते हुए टिप्पणियां कीं।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad On Rahul Gandhi in Resignation Letter
गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया - फोटो : Amar Ujala

इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिंह राव और डॉ. मनमोहन सिंह की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रह चुके गुलाम नबी आजाद ने आखिरकार कांग्रेस छोड़ दी। हाल ही के महीनों में कपिल सिब्बल के बाद गुलाम नबी आजाद ऐसे दूसरे बड़े नेता हैं, जिन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहा है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके गुलाम नबी कांग्रेस में रहेंगे या नहीं, इसे लेकर तभी से अटकलें लगाई जा रही थीं, जब पार्टी ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा था और उनकी विदाई के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सदन के अंदर उनकी तारीफ कर दी थी। 



गुलाम नबी आजाद कांग्रेस के उस जी-23 समूह के सबसे प्रमुख चेहरे थे, जिन्होंने राहुल गांधी की नेतृत्व शैली को लेकर सोनिया गांधी से शिकायत की थी। पढ़ें, पांच पन्नों के इस्तीफे में गुलाम नबी ने राहुल गांधी को कैसे घेरा, किस बचकानी हरकत का जिक्र किया और कांग्रेस के अंदर किस धांधली की ओर इशारा किया.. जिस रिमोट कंट्रोल मॉडल ने यूपीए सरकार की सत्यनिष्ठा को तबाह किया, वही मॉडल अब कांग्रेस में भी लागू हो गया। आपके पास सिर्फ नाम का नेतृत्व है, सभी महत्वपूर्ण फैसले या तो राहुल गांधी लेते हैं, या फिर इससे भी बदतर स्थिति में उनके सुरक्षाकर्मी और पीए लेते हैं।

Ghulam Nabi Azad On Rahul Gandhi in Resignation Letter
गुलाम नबी आजाद - फोटो : Amar Ujala
गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
Ghulam Nabi Azad On Rahul Gandhi in Resignation Letter
गुलाम नबी आजाद - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के व्यवहार से स्थिति कमजोर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad On Rahul Gandhi in Resignation Letter
गुलाम नबी आजाद - फोटो : Amar Ujala
आजाद ने माना कि 2019 के बाद कांग्रेस की स्थिति बदतर हुई है।
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad On Rahul Gandhi in Resignation Letter
गुलाम नबी आजाद - फोटो : Amar Ujala
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को चलाने वाले गुट के निर्देश पर जम्मू में मेरे नाम की सांकेतिक शवयात्रा ही निकाल दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed