सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gujarat Governor Acharya Devvrat given additional charge of Maharashtra, traveled by train from Ahmedabad to M

Maharashtra: महाराष्ट्र का कार्यभार संभालने ट्रेन से मुंबई पहुंचे राज्यपाल आचार्य देवव्रत, शेयर किया वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 14 Sep 2025 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Governor Acharya Devvrat : सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया था।
 

Gujarat Governor Acharya Devvrat given additional charge of Maharashtra, traveled by train from Ahmedabad to M
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत - फोटो : एक्स- @ddsahyadrinews
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति बनने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतरिक्त कार्यभार गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा गया है। रविवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत महाराष्ट्र के राज्यपाल का कार्यभार लेने मुंबई पहुंचे। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अहमदाबाद से मुंबई का सफर ट्रेन के जरिए पूरा किया। अपनी इस यात्रा का राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वीडियो भी साझा किया है। 

loader
Trending Videos

आचार्य देवव्रत अपनी पत्नी दर्शना देवी के साथ 14 सितंबर सुबह अहमदाबाद से तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर मुंबई के लिए रवाना हुए। राज्यपाल देवव्रत ने अपनी यात्रा का वीडियो एक्स पर साझा करते हुए लिखा, महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त दायित्व संभालने हेतु मुंबई जाने के लिए आज अहमदाबाद से मुंबई तक तेजस एक्सप्रेस से रेलयात्रा शुरु की।


ये भी पढ़ें: Op Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर अब बेकार लगता है', भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गुस्से में पहलगाम हमले के पीड़ित

कौन हैं आचार्य देवव्रत?
आचार्य देवव्रत एक शिक्षाविद, समाजसेवी और वैदिक विद्वान के रूप में जाने जाते हैं। वे लंबे समय तक गुरुकुल शिक्षा प्रणाली से जुड़े रहे हैं। उन्होंने हरियाणा के गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्रधानाचार्य के रूप में काम किया है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

कैसा रहा है राजनीतिक सफर?
आचार्य देवव्रत ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत शिक्षा और समाज सेवा से की थी। 2015 में उन्हें हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया, जो उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत मानी जाती है। जुलाई 2019 में वे गुजरात के राज्यपाल नियुक्त किए गए, और तब से इस पद पर कार्यरत हैं। ऐसे में अब, 2025 में उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed