संसद: हरसिमरत कौर ने हेमा मालिनी को थमा दी गेहूं की बाली, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ
मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने किसान मुद्दे पर प्रदर्शन के दौरान संसद परिसर में भाजपा सांसद हेमा मालिनी को गेंहू की बाली थमा दीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन और पेगासस कांड समेत कई मुद्दों पर संसद के बाहर और भीतर विपक्षी पार्टियों का हंगामा लगातार जारी है। सरकार को घेरने के लिए लगातार बैठकें हो रही हैं। वहीं कुछ सांसद किसान के मुद्दे पर अपने-अपने तरह से सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर ने संसद परिसर में भाजपा सांसद हेमा मालिनी को गेंहू की बाली थमा दी और उन्होंने आसानी से ले भी लीं। लेकिन जब उनकी नजर पोस्टर पर पड़ी तो वह झिझकतीं और मुस्कुराती नजर आईं। समाचार एजेंसी एएनआई ने इसका वीडियो जारी किया है।
#WATCH | Shiromani Akali Dal MP Harsimrat Kaur Badal offers wheat stalk to BJP MP Hema Malini, as SAD-BSP continue to protest at Parliament over Centre's farm laws pic.twitter.com/TnBlGHPjlw
— ANI (@ANI) August 3, 2021विज्ञापन
बता दें कि किसान मुद्दे पर यह प्रदर्शन संसद भवन के गेट नंबर 4 पर हो रहा है। अकाली दल की ओर से हरसिमरत कौर बादल और बसपा सांसद हर दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में सुखबीर बादल भी शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां से गुजरने वाले सांसदों को गेहूं की बाली दी जा रही है। भाजपा के अलावा अन्य पार्टियों के सांसदों को भी यह बाली दी जा रही है।