हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
23 अक्तूबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर: गृहमंत्री शाह आज से दौरे पर, घाटी में सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट ने डाला डेरा
हमंत्री अमित शाह की 23 अक्तूबर से जम्मू-कश्मीर दौरे के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके लिए सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट शुक्रवार को जम्मू पहुंच गई। रैली स्थल भगवती नगर ग्राउंड का वरिष्ठ अफसरों ने दौरा किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
मेरठ : किठौर में ओवैसी की सभा आज, रैली में पहुंचेंगे बसपा-सपा समर्थक
किठौर कस्बे में हापुड़ तिराहे के पास गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज के सामने आज एआईएमआईएम प्रमुथ असदुद्दीन ओवैसी की सभा होने वाली है। सभा के लिए शुक्रवार देर रात तक तैयारी चलती रही। शुक्रवार को पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता सभा स्थल पर पंडाल लगवाने में जुटे रहे। नगर पंचायत ने सभास्थल के आसपास सफाई कराई। सभा में क्षेत्र के अलावा अन्य जिलों से भी समर्थक आने की संभावना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
कानपुर : एक दिसंबर से 20 ट्रेनें निरस्त, 14 के फेरे कम, कोहरे के कारण रद्द हुईं गाड़ियां
कोहरे की वजह से निरस्त ट्रेनों की सूची में कानपुर से चलने वाली 20 ट्रेनों को भी शामिल कर लिया गया है। अजमेर-सियालदह, महानंदा एक्सप्रेस समेत एक दिसंबर से दो मार्च तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
राहत की बात : दिल्ली की हवा में हुआ सुधार, एनसीआर में आज और कल बारिश के आसार
राजधानी का वातावरण प्रतिदिन परिवर्तित हो रहा है। मौसमी दशाओं को देखते हुए बृहस्पतिवार को आशंका जताई जा रही थी कि शुक्रवार से हवा फिर से खराब श्रेणी में चली जाएगी, लेकिन हुआ इसके विपरीत। बीते 24 घंटे में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 29 अंक लुढ़ककर 170 दर्ज किया गया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...