सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   How Rich is Samrat Choudhary Bihar New CM Net Worth Assets and Liabilities Movable Immovable Property explaine

Samrat Choudhary Net Worth: 11 साल में 1600% बढ़ी संपत्ति, जानें कितने अमीर हैं बिहार के नए सीएम

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: Kirtivardhan Mishra Updated Tue, 14 Apr 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
सार

बिहार भाजपा के विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी साल 1990 से राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने राजद से आखिरी बार 2010 में चुनाव जीता था। वहीं, 2025 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता। इन 15 साल के अंतराल में सम्राट चौधरी के कद के साथ उनकी संपत्ति में भी जबरदस्त उछाल देखा गया है।

How Rich is Samrat Choudhary Bihar New CM Net Worth Assets and Liabilities Movable Immovable Property explaine
सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिहार को बुधवार (15 अप्रैल) को अपना अगला मुख्यमंत्री मिल जाएगा। नीतीश कुमार के सीएम पद छोड़ने के बाद मंगलवार (14 अप्रैल) को ही भाजपा को पहली बार राज्य में अपना मुख्यमंत्री स्थापित करने का मौका मिल गया। इसी के साथ भाजपा विधायक दल ने अगले सीएम के लिए सम्राट चौधरी के नाम पर मुहर लगा दी। मजेदार बात यह है कि सम्राट चौधरी 1990 से बिहार की राजनीति में सक्रिय हैं, लेकिन उनकी असल पहचान बनी 2017 में भाजपा में शामिल होने के बाद से। महज नौ साल बाद ही सम्राट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य के उपमुख्यमंत्री पद से होते हुए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। 
Trending Videos


सम्राट चौधरी की संपत्ति का क्या ब्योरा सामने आया है? उनके चुनावी करियर के दौरान उनकी संपत्तियां किस तरह बढ़ी हैं? मौजूदा समय में वह किन-किन चीजों के मालिक हैं? उनके पास कितनी चल और अचल संपत्ति है? आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले जानें- सम्राट चौधरी की मौजूदा संपत्ति कितनी?

चुनाव आयोग को दिए गए 2025 के नवीनतम चुनावी हलफनामे में सम्राट चौधरी ने अपनी कुल संपत्ति लगभग 11.34 करोड़ रुपये (11,34,82,854 रुपये) बताई है। 

1. चल संपत्ति 

उनके और उनके परिवार के नाम पर कुल 1,98,62,854 रुपये (लगभग 1.98 करोड़ रुपये) की चल संपत्ति है। 

नकद: उनके, उनकी पत्नी और आश्रित के पास मिलाकर कुल 1,71,550 रुपये नकद हैं।

बैंक जमा: विभिन्न बैंक खातों (स्टेट बैंक, एचडीएफसी, सेंट्रल बैंक) में कुल 26,92,340 रुपये जमा हैं।

निवेश (शेयर/म्यूचुअल फंड): फ्रैंकलिन इंडिया, एचडीएफसी मिडकैप और निप्पॉन इंडिया रिटायरमेंट फंड जैसे विभिन्न फंड्स में कुल 31,83,669 रुपये का निवेश है।

बचत और बीमा: पीपीएफ और सुकन्या योजना में 28,73,875 रुपये और एलआईसी, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी लाइफ की विभिन्न बीमा पॉलिसियों में कुल 55,66,420 रुपये जमा हैं।

वाहन: उनके पास 2023 मॉडल की एक बोलेरो नियो कार है, जिसकी कीमत 7,00,000 रुपये दर्शायी गई है।

आभूषण: उनके और उनकी पत्नी दोनों के पास 200-200 ग्राम सोना है, साथ ही सम्राट चौधरी के पास 500 ग्राम चांदी है। इन आभूषणों का कुल मूल्य 40,75,000 रुपये है।

हथियार: उनके पास चार लाख रुपये की एक एनपी बोर राइफल और दो लाख रुपये की एक रिवॉल्वर, जो उनके पिता की तरफ से दी गई, मौजूद है।

2.  अचल संपत्ति

उनकी अचल संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य 9,36,20,000 रुपये (लगभग 9.36 करोड़ रुपये) है। 

कृषि योग्य भूमि: तारापुर, माणिकपुर (मुंगेर) और करिहो (वैशाली) में उनके पास कृषि भूमि है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 3,86,70,000 (3.86 करोड़) रुपये दिखाया गया है।

गैर-कृषि भूमि: तारापुर और खजपुरा में 4,91,50,000 (4.91 करोड़) रुपये की गैर-कृषि भूमि है, जो उन्हें विरासत (पैतृक संपत्ति) के तौर पर मिली है।

व्यावसायिक/आवासीय भवन: पटना के आईएएस कॉलोनी (गोला रोड) स्थित रेखा एन्क्लेव में 58,00,000 रुपये की संपत्ति है, जो उनकी पत्नी के नाम पर है।

इन संपत्तियों के अलावा, 2025 के हलफनामे में यह स्पष्ट किया गया है कि सम्राट चौधरी और उनके परिवार पर वर्तमान में कोई भी बैंक लोन या देनदारी नहीं है।

क्या रहा है सम्राट चौधरी की संपत्ति बढ़ने का सफर?

सम्राट चौधरी की संपत्ति में साल 2010 से लेकर 2025 तक लगातार और बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है।

1. साल 2010 

2010: विधानसभा चुनाव (परबत्ता) के हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति उस दौरान लगभग 27.78 लाख रुपये (27,78,915 रुपये) थी और उस समय उन पर लगभग 22.95 लाख रुपये की देनदारी (कर्ज) थी।

2014: मंत्री पद पर रहते हुए दिए गए हलफनामे के अनुसार, उनकी संपत्ति बढ़कर करीब 69.39 लाख रुपये (69,39,425 रुपये) हो गई थी, जबकि उनका कर्ज घटकर 14.86 लाख रुपये रह गया था।

2020 विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव: विधान परिषद सदस्य चुने जाने के दौरान दिए गए हलफनामे में उनकी संपत्ति में भारी उछाल दर्ज किया गया और यह बढ़कर लगभग 8.85 करोड़ रुपये (8,85,90,222 रुपये) हो गई। इस दौरान उन पर 68 लाख रुपये का कर्ज (होम लोन) था।

और अब साल 2025: तारापुर विधानसभा चुनाव में लगाए गए हलफनामे में उनकी कुल संपत्ति 11.34 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही, अब वे पूरी तरह से कर्ज मुक्त हो चुके हैं। यानी पांच साल में ही उन्होंने अपना पूरा कर्ज उतार दिया। 

इस तरह बीते 11 वर्षों की बात की जाए तो उनकी संपत्ति 69 लाख रुपये से बढ़कर 11.34 करोड़ पहुंच गई है, जो कि संपत्ति में करीब 1600 फीसदी उछाल है। वहीं, पिछले 15 वर्षों के सफर में उनकी घोषित संपत्ति लगभग 27 लाख रुपये से बढ़कर 11 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है, जो कि करीब 4000 फीसदी की वृद्धि है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed