सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Indian Navy has deployed two task forces of warships to help in safe transit of merchant vessels and tankers

West Asia Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय नौसेना तैनात, तेल-गैस लेकर आ रहे जहाजों को दे रही सुरक्षा

डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Mon, 16 Mar 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सार

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य के पास दो युद्धपोत तैनात किए है। जानकारी के मुताबिक, दो टास्क फोर्स यानी युद्धपोतों के विशेष समूह गैस और तेल लेकर आ रहे जहाजों को सुरक्षा देने का काम कर रहे हैं।

Indian Navy has deployed two task forces of warships to help in safe transit of merchant vessels and tankers
होर्मुज जलडमरूमध्य - फोटो : Google Earth
विज्ञापन

विस्तार

भारत की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाया है। नौसेना ने दो टास्क फोर्स यानी युद्धपोतों के विशेष समूह तैनात किए हैं, जो व्यापारिक जहाजों और तेल-गैस लेकर आने वाले टैंकरों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में मदद कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये जहाज ईरान के पास स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत की ओर आते हैं। यह इलाका दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है।
Trending Videos


यह भी पढ़ें - Kerala: केरल में त्योहारों से पहले मुख्यमंत्री विजयन ने गैस की कमी पर जताई चिंता, पीएम मोदी से की ये बड़ी मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल-गैस ला रहे जहाजों की मिली सुरक्षा
भारतीय नौसेना के युद्धपोत इन जहाजों को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं, यानी उनके साथ चलते हुए उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं ताकि किसी तरह का खतरा न हो। जरूरत पड़ने पर नौसेना इन जहाजों को हर तरह की सहायता और समर्थन भी दे रही है। सूत्रों का कहना है कि इस कदम का मकसद भारत आने वाले तेल और गैस के जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना और देश की ऊर्जा सप्लाई को बिना रुकावट बनाए रखना है।

'भारत और अमेरिका के बीच कोई द्विपक्षीय चर्चा नहीं'
इससे पहले पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर संकट के बीच भारत ने अपना रुख साफ किया था। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने को लेकर भारत और अमेरिका के बीच कोई द्विपक्षीय चर्चा नहीं हुई है। यह बयान उस समय आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों से इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की है।

यह भी पढ़ें - क्या है भारत के एलपीजी संकट का स्वदेशी हल?: 2020 से अटकी योजना बन सकती है संजीवनी, जानें कैसे और कितने समय में

होर्मुज से भारतीय जहाज शिवालिक पहुंचा भारत
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी गैस लेकर आने वाला भारतीय जहाज शिवालिक सुरक्षित तरीके से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज के सुरक्षित पहुंचने को ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में क्षेत्र में तनाव के कारण समुद्री मार्ग पर जोखिम बढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed