{"_id":"5e6c88778ebc3ea7d70d591b","slug":"infosys-vacated-building-in-bangalore-after-employee-contact-with-suspected-coronavirus-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू: कोरोना के संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया कर्मचारी, इंफोसिस ने खाली कराई इमारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू: कोरोना के संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया कर्मचारी, इंफोसिस ने खाली कराई इमारत
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
इंफोसिस
- फोटो : infosys
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बंगलूरू में इंफोसिस ने अपने एक सैटेलाइट कार्यालय की इमारत को खाली करा लिया है। ऐसी रिपोर्ट है कि उसका एक कर्मचारी कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया था।
यह मामला तब सामने आया है जब कर्नाटक सरकार ने एयर कडीशंड स्थानों पर काम कर रहे आईटी और अन्य पेशेवरों को करीब एक हफ्ते के लिए घर से काम करने की सलाह दी है ताकि इस विषाणु के प्रसार को रोका जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय से जारी एक संदेश में यहां कहा गया है कि हमें आईआईपीएम इमारत के एक सदस्य की स्थिति के बारे में सूचना मिली है जो कोविड-19 के संदिग्ध मरीज के समीप आया होगा। बता दें कि कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित छह लोगों में से तीन आईटी क्षेत्र में काम कर रहे हैं।
कंपनी के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि हमने एहतियाती कदम के तौर पर आईआईपीएम इमारत को खाली करा लिया है। उन्होंने बताया कि इमारत को सैनिटाइज (रोग मुक्त) किया जा रहा है। इंफोसिस प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों से शांत रहने की अपील की है।