फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda says that congress and INDIA allies concerned only about securing votes in name of caste census

JP Nadda: भाजपा अध्यक्ष का कांग्रेस-विपक्षी गठबंधन पर तंज, कहा- सिर्फ जाति जनगणना के मुद्दे पर ही मांग रहे वोट

Tue, 23 Jan 2024 07:22 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 07:22 PM IST
सार

अहमदाबाद पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस जाति जनगणना के मुद्दे तक ही सीमित है। पीएम मोदी काम की राजनीति करते हैं। हम काम के आधार पर वोट मांगते हैं और कांग्रेस और विपक्ष गठंबधन जाति जनगणना पर वोट मांग रहे हैं। 

विज्ञापन
JP Nadda says that congress and INDIA allies concerned only about securing votes in name of caste census
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदाबाद के थलतेज इलाके में गांधीनगर लोकसभा कार्यालय का उद्धाटन करने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन केवल जाति जनगणना के नाम पर वोट हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें किसी भी वर्ग की चिन्ता नहीं है। न ही विभिन्न वर्गों के कल्याण की परवाह है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के पास एक ही मुद्दा जाति जनगणना- नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ जाति जनगणना की ही बातें करती हैं। उन्हें जाति के कल्याण की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां विपक्षी दलों ने वोट बैंक की राजनीति की, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ज्ञान' (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) की अवधारणा देकर देशवासियों को एकजुट किया।
विज्ञापन


'गरीब, युवा, किसान, नारी शक्ति के उत्थान पर फोकस'
उन्होंने कहा हम चार जातियों के लिए काम कर रहे हैं। गरीब, युवा, किसान, नारी शक्ति के उत्थान के लिए हम काम कर रहे हैं। विपक्ष दल जाति जनगणना तक ही सीमित है। हमारी चार जातियों में हर धर्म, जाति के लोग शामिल हैं। वहीं नड्डा ने दावा किया कि लगभग 50 करोड़ लोग अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आते हैं, जिसमें लाभार्थियों को उनकी आय के आधार पर सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है, न कि जाति के आधार पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने काम से राजनीति की परिभाषा ही बदल दी- नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी ने जवाबदेही और विश्वसनीयता की राजनीति शुरु करने भारत में राजनीति की परिभाषा और संस्कृति को बदल दिया है। हम काम के आधार पर वोट मांगते हैं और विपक्ष जाति जनगणना तक सीमित है। अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर हम जीत हासिल करेंगे। पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। गौरतलब है कि भाजपा 2014 से पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें जीत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed