सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka AICC Secretary Suraj Hegde passes away CM Shivakumar expresses grief

Karnataka: AICC सचिव सूरज हेगड़े का निधन; CM शिवकुमार ने जताया दुख, कहा- उनका जीवन पिछड़ों के लिए समर्पित रहा

पीटीआई, बंगलूरू Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
सार

एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े का रविवार को निधन हो गया है। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा उनका पूरा जीवन पिछड़ों के लिए समर्पित रहा। 

Karnataka AICC Secretary Suraj Hegde passes away CM Shivakumar expresses grief
एआईसीसी सचिव सूरज हेगड़े - फोटो : एक्स (@DKShivakumar)
विज्ञापन

विस्तार

एआईसीसी सचिव और कर्नाटक सरकार की गारंटी समिति के उपाध्यक्ष सूरज हेगड़े का कल रात निधन हो गया। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने सोमवार को दी। सूत्रों के अनुसार, उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी। एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।



'गहरी आस्था के साथ काम किया'
इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर दुख जताया। उन्होंने लिखा 'सूरज हेगड़े जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। एआईसीसी सचिव और भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी के रूप में उन्होंने पार्टी के आदर्शों में गहरी आस्था के साथ काम किया। युवा कांग्रेस उनके लिए महज एक दायित्व नहीं थी।' उन्होंने आगे कहा, 'उन्होंने युवा भारतीयों का मार्गदर्शन किया, जो आज कांग्रेस की न्याय और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके परिवार, उनके सहयोगियों और कांग्रेस के हर कार्यकर्ता के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, जिनके जीवन को उन्होंने छुआ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया
भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हेगड़े, पूर्व मुख्यमंत्री देवराज उर्स के पोते थे। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हेगड़े के निधन पर शोक व्यक्त किया। शिवकुमार ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,' मुझे अपने प्रिय सहयोगी सूरज हेगड़े के अचानक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा है, जिन्होंने एआईसीसी पदाधिकारी, केपीसीसी उपाध्यक्ष और राज्य गारंटी समिति के उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन
Trending Videos

 

'सक्रिय नेता को खो दिया'
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठनात्मक कुशलता और जनहित के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में उनका योगदान बेमिसाल था। उन्होंने आगे कहा, 'आज हमने एक सक्रिय नेता को खो दिया है, जिन्होंने हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्कृष्ट संबंध बनाए रखा। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने कहा कि हेगड़े ने अपना पूरा जीवन पिछड़े समुदायों, दलितों और समाज के अन्य हाशिए पर पड़े वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। सही मायने में, वह देवराज उर्स द्वारा समर्थित समानता और सामाजिक न्याय की विरासत के सच्चे उत्तराधिकारी थे।

 

उन्होंने कहा, 'वह हमेशा जनसेवा के प्रति समर्पित रहे। गारंटी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।' उन्होंने हेगड़े की मृत्यु को राज्य और कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति बताया। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी हेगड़े के निधन पर शोक व्यक्त किया।


इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने भी हेगड़े के व्यक्तित्व, नेतृत्व और जनसेवा को रेखांकित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्स पर उन्होंने कहा 'राज्य गारंटी कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सूरज हेगड़े के अचानक निधन की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनका सरल व्यक्तित्व, नेतृत्व और जनता के प्रति चिंता हमेशा स्मृति में रहेगी।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed