फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kejriwal to Launch Signature Drive After Sundarkand Recital on Ram Temple Row

राम मंदिर मामले में आप चलाएगी अभियान: केजरीवाल बोले- सुंदरकांड पाठ के बाद देशभर में चलाएंगे हस्ताक्षर कैंपेन

Fri, 10 Jul 2026 08:43 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 10 Jul 2026 08:43 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में डकैती डालने वाले महा पापियों को सजा दिलवाने को लेकर रविवार को सुंदरकांड पाठ कराने और देश भर में सिग्नेचर कैंपेन चलाने की घोषणा की।

विज्ञापन
Kejriwal to Launch Signature Drive After Sundarkand Recital on Ram Temple Row
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर रविवार को सुंदरकांड पाठ और देशव्यापी सिग्नेचर अभियान शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को सुबह 10 बजे दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-10 स्थित जापानी पार्क (जेएमडी टेंट) में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेकर देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए- केजरीवाल
पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय की घटनाएं यह दर्शाती हैं कि राम मंदिर में कथित गड़बड़ियों के आरोपों में शामिल लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जमीन खरीद, निर्माण कार्यों और चढ़ावे से जुड़े मामलों में लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना था कि उपलब्ध दस्तावेजों के बावजूद न तो समुचित जांच हो रही है और न ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने के लिए जोड़ना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और राम भक्तों से अधिक संख्या में सुंदरकांड पाठ में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि पाठ के बाद इस विषय पर चर्चा की जाएगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र पर राम भक्तों और आम नागरिकों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके बाद ये पत्र प्रधानमंत्री को भेजे जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि यह केवल आम आदमी पार्टी का अभियान नहीं होगा, बल्कि देशभर के वे सभी श्रद्धालु इसमें भाग ले सकते हैं जो इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं।


उन्होंने कहा कि दिल्ली समेत देशभर में विभिन्न स्थानों पर हनुमान चालीसा का पाठ और भगवान राम की आरती का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें और अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed