फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'NCP-SP may merge with NDA': MahaYuti leaders on Prithviraj Chavan's 'disgruntled' remark

क्या एनसीपी-एसपी का एनडीए में होगा विलय?: महायुति नेताओं ने की पृथ्वीराज के बयान की आलोचना; किया बड़ा दावा

Fri, 10 Jul 2026 10:47 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jul 2026 10:47 PM IST
सार

महायुति नेताओं ने कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर पलटवार करते हुए दावा किया कि शरद पवार की पार्टी एनडीए में शामिल हो सकती है। इससे पहले, शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले ने ऐसी अटकलों को खारिज किया था। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
'NCP-SP may merge with NDA': MahaYuti leaders on Prithviraj Chavan's 'disgruntled' remark
राज्य मंत्री रामदास आठवले - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति सरकार के नेताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के बयान की आलोचना की। चव्हाण ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेताओं को लेकर टिप्पणी की थी। महायुति नेताओं ने दावा किया कि शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी 'एनडीए में शामिल हो सकती है'।
विज्ञापन


इससे पहले शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले ने एनडीए के साथ जाने की अटकलों को खारिज किया था। उन्होंने पृथ्वीराज चव्हाण के उस दावे को भी खारिज किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी के कुछ सांसद 'नाराज' हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास आठवले ने कहा, मुझे लगता है कि पृथ्वीराज चव्हाण ने एनसीपी (शरद पवार) के सांसदों पर दबाव होने को लेकर जो जानकारी या राय दी है, उसका कोई मतलब नहीं है। मुझे नहीं लगता कि इसमें कोई सच्चाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, आठवले ने हाल में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कई सांसदों के एकनाथ शिंदे गुट में जाने और शरद पवार की महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, शरद पवार एनडीए में शामिल हो सकते हैं। उन्हें एनडीए में शामिल होने के बारे में विचार करना चाहिए। 

संजय निरुपम ने पृथ्वीराज चव्हाण पर क्या कहा?
शिवसेना के प्रवक्ता संजय निरुपम ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण बेचैन हो रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि शरद पवार के सांसद नाराज हैं या नहीं। लेकिन मैं यह जरूर जानता हूं कि पृथ्वीराज चव्हाण जरूर बेचैन हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उन्होंने कांग्रेस को कमजोर किया। आज पार्टी में कोई उन्हें ज्यादा महत्व नहीं देता और न ही उनकी बात को गंभीरता से लेता है। ऐसे हालात में उनके अंदर बेचैनी होना स्वाभाविक है। 

निरुपम ने दावा किया कि एनसीपी (शरद पवार) प्रमुख शरद पवार या तो कांग्रेस में शामिल होने या फिर एनडीए के साथ जाने के बारे में सोच रहे हैं।  

कृष्णा हेगड़े ने पृथ्वीराज चव्हाण को क्या सलाह दी?
शिवसेना प्रवक्ता कृष्णा हेगड़े ने कहा, हो सकता है कि पृथ्वीराज चव्हाण के पास ऐसी कोई जानकारी हो, जिसका उन्होंने खुलासा किया है। लेकिन हमें ऐसी किसी रिपोर्ट की जानकारी नहीं है। एनसीपी(एसपी) पर नजर रखने के बजाय पृथ्वीराज चव्हाण को अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। 

ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: कोर्ट ने मुंबई पुलिस को क्यों लगाई फटकार, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई पर क्या कहा?


नसीम सिद्दीकी ने कांग्रेस को लेकर क्या कहा?
इस बीच, एनसीपी (एसपी) नेता नसीम सिद्दीकी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए कि एनसीपी के शरद पवार गुट के सांसदों से पहले कांग्रेस के सांसद अलग हो जाएं। इसलिए उन्हें अपनी पार्टी पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि लोगों को कांग्रेस से काफी उम्मीदें हैं।  

उन्होंने आगे कहा, अगर कांग्रेस कभी सबसे कमजोर हुई, तो वह पृथ्वीराज चव्हाण के मुख्यमंत्री रहने के दौरान हुई। इसके बाद ही भाजपा सत्ता में आई। अगर उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल को सही तरीके से संभाला होता। जनता की समस्याओं का समाधान किया होता, तो आज महाराष्ट्र इस स्थिति का सामना नहीं कर रहा होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed