सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kuki community MLAs warn against participating in new government formation, call for protests at several place

Manipur: कुकी समुदाय के विधायकों ने नई सरकार गठन में भाग न लेने की दी चेतावनी, कई जगह प्रदर्शन का किया आह्वान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 05 Feb 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मणिपुर में नए मुख्यमंत्री ने शपथ ले ली है। हालांकि  कुकी समुदाय के विधायकों ने नई सरकार गठन मेंं भाग नहीं लेने चेतावनी दी है। इसके साथ ही उन्होंने कई जगह प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।

Kuki community MLAs warn against participating in new government formation, call for protests at several place
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह। - फोटो : Facebook/YumnamKhemchand
विज्ञापन

विस्तार

मणिपुर में कई कुकी समूहों ने अपने समुदाय के विधायकों को पूर्वोत्तर राज्य में सरकार गठन में भाग न लेने की चेतावनी दी है, साथ ही चुराचंदपुर में "पूर्ण बंद" और कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। भाजपा विधायक युमनाम खेमचंद सिंह बुधवार को मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री बन गए। राज्य में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच महीनों तक चले जातीय हिंसा के बाद राष्ट्रपति शासन लागू होने के लगभग एक साल बाद भाजपा नेता एन बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। कुकी समुदाय से संबंध रखने वाले भाजपा विधायक नेमचा किपगेन और नागा पीपुल्स फ्रंट के विधायक एल डिखो ने मणिपुर के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Trending Videos

यह भी पढ़ें-Maharashtra: वन विभाग के विश्राम गृहों में मांसाहारी भोजन का प्रस्ताव, मंत्री बोले- प्रतिबंध से हो रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटें बंद का आह्वान किया
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए। चुराचंदपुर जिले में स्थित एक आदिवासी संगठन, जॉइंट फोरम ऑफ सेवन (जेएफ7) ने शुक्रवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक कुकी बहुल क्षेत्रों में पूर्ण बंद का आह्वान किया है। इसने सभी समुदाय के सदस्यों से लोकतांत्रिक तरीके से गांवों में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया। इसके साथ ही एक अलग कुकी प्रशासन की मांग को दोहराया।

 

सड़क पर टायर जलाए
कुकी जो परिषद ने कहा कि कोई भी सामुदायिक विधायक जो उसके सामूहिक निर्णय की अवहेलना करने का विकल्प चुनता है। वह ऐसा अपनी व्यक्तिगत क्षमता में कर रहा होगा। संगठन एकतरफा निर्णयों से उत्पन्न होने वाले परिणामों के लिए जवाबदेह नहीं होगा। कुछ कुकी उग्रवादी समूहों ने समुदाय के विधायकों को सरकार गठन में भाग लेने के खिलाफ कड़ी चेतावनी भी जारी की है। बुधवार रात को प्रदर्शनकारियों ने नेम्शा किपगेन के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण के विरोध में कुकी बहुल कांगपोकपी जिले के लेइमाखोंग के पास सड़क पर टायर जलाए और बांस की लाठियां रख दीं।




विश्वासघात माना जाएगा
कुकी लिबरेशन आर्मी (लेटखोलुन) ने एक बयान में कहा कि वह स्पष्ट और अंतिम चेतावनी जारी कर रही है कि कुकी ज़ो का कोई भी प्रतिनिधि, जो सरकार के गठन में भाग लेने का विकल्प चुनता है। उसे समुदाय के लोगों के साथ विश्वासघात करने वाला माना जाएगा। इसमें कहा गया है, "इस तरह की भागीदारी से उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की पूरी जिम्मेदारी भाग लेने वाले कुकी ज़ो विधायकों की होगी।" इस बीच, हमार जनजाति की सर्वोच्च संस्था, हमार इनपुई ने दावा किया है कि उसे विश्वसनीय जानकारी मिली है कि कुछ कट्टरपंथी तत्व हिंसा भड़काने का प्रयास कर सकते हैं, जिसमें निर्वाचित प्रतिनिधियों की निजी संपत्तियों और आवासों को निशाना बनाया जा सकता है।


एक बयान में, संगठन ने कहा कि वह अपने विधायकों की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने या निशाना बनाने के किसी भी प्रयास को समुदाय पर आक्रामकता का कृत्य मानेगा। इसके साथ ही  चेतावनी दी कि यदि ऐसा कोई गैरकानूनी कृत्य होता है, तो वह मूक दर्शक नहीं बना रहेगा।हमार जनजाति के विधायक एन सनाते, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए दल का हिस्सा थे, जिन्होंने इम्फाल में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर राज्य में सरकार गठन का दावा पेश किया। इस दल में कुकी ज़ो जनजाति के एक अन्य विधायक, एलएम खौटे भी शामिल थे।

यह भी पढ़ें- Supreme Court: महंगाई भत्ते के हक पर अदालत ने कहा, यह लागू करने योग्य अधिकार; पश्चिम बंगाल से जुड़ा है मामला

मणिपुर में 3 मई, 2023 से जातीय हिंसा देखी जा रही है, जब पहाड़ी जिलों में बहुसंख्यक मैतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के विरोध में एक आदिवासी एकजुटता मार्च निकाला गया था। तब से लेकर अब तक हिंसा में कुकी और मेइतेई समुदायों के सदस्यों के साथ-साथ सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 260 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed