फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Smriti Irani Hema Malini react after getting tickets

टिकट मिलने के बाद बोलीं स्मृति ईरानी, अमेठी में फूल खिलाना है इतिहास बनाना है

Thu, 21 Mar 2019 09:45 PM IST
यशवीर सिंह चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Thu, 21 Mar 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Smriti Irani Hema Malini react after getting tickets
अमेठी से राहुल को टक्कर देंगी स्मृति ईरानी - फोटो : ANI
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। अमेठी से राहुल गांधी के सामने स्मृति ईरानी मैदान में होंगी। नागपुर से नितिन गडकरी को टिकट दिया गया है। इसी के साथ कई नेताओं की प्रतिक्रियाओं का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


स्मृति ईरानी ने अमेठी से टिकट मिलने के बाद ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी, "अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, अध्यक्ष अमित शाह जी एवं संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करती हूं। अमेठी से कमल खिलाकर संसद में भाजपा को मजबूत करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। अमेठी है तैयार, #PhirEkBaarModiSarkar। अमेठी का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिला , अमेठी के कार्यकर्ताओं का प्यार मिला। अब कमल का फूल खिलाना है , नया इतिहास बनाना है।"
विज्ञापन

 




हेमा मालिनी को मथुरा से एक बार मैदान में उतारा गया है। 2014 में हेमा ने यहां से जयंत चौधरी को मात दी थी। हेमा ने टिकट मिलने के बाद कहा, "लोग चाहते थे कि मैं मथुरा से दोबारा लड़ूं। दोबारा चुने जाने के लिए मैं अमित शाह जी और मोदी जी की शुक्रगुजार हूं। मैं पूरी मेहनत करूंगी और क्षेत्र में विकास लाऊंगी। मैं दूसरे राजनेताओं की तरह नहीं हूं। लोग मेरा काम पसंद करते हैं।"

नितिन गडकरी ने भी नागपुर से टिकट मिलने के बाद पार्टी का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं पहले से भी ज्यादा अंतर से जीतूंगा। नागपुर के लोगों ने पिछली बार भी मेरा समर्थन किया था। वो मेरे काम से खुश हैं। इस बार जीतने के बाद हम पहले से भी बेहतर काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed