सब्सक्राइब करें

अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों ने पीएम मोदी की जीत को सराहा, दी बधाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 24 May 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2019: Putin, Xi and other World leaders congratulates PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों के रुझानों में एनडीए को बहुमत हासिल होता देखते ही अमेरिका और इस्राइल के साथ-साथ दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गईं। अमेरिका ने कहा है कि उसे भारतीय चुनावों की निष्पक्षता और ईमानदारी पर पूरा भरोसा है। उसने कहा कि वह मोदी सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। 

loader


अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने कहा, मैं अमेरिका के नजरिए से कहूंगी कि हमें भारतीय चुनाव प्रक्रिया की ईमानदारी एवं निष्पक्षता पर पूरा भरोसा है और हम भारत के साथ काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

अमेरिका, भारतीय चुनाव आयोग की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र साख के कारण अन्य देशों के अपेक्षा भारत में अपने पर्यवेक्षक नहीं भेजता है। ओर्तागस ने कहा, हमारे भारत सरकार के साथ बहुत मजबूत संबंध हैं।

हमारे विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कई बार कहा है कि हम भारत के सच्चे सामरिक साझीदार हैं। उन्होंने इतनी बड़ी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए भारत और उसके लोगों की प्रशंसा की है। 

Trending Videos
Lok Sabha Election Result 2019: Putin, Xi and other World leaders congratulates PM Modi
बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : social media
इस्त्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा है, "भारत और इस्त्रायल के बीच हमारी दोस्ती मजबूत रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2019: Putin, Xi and other World leaders congratulates PM Modi
शी जिनपिंग - फोटो : PTI
चीन के प्रधानमंत्री शी जिनपिंग ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
Lok Sabha Election Result 2019: Putin, Xi and other World leaders congratulates PM Modi
शिंजो आबे - फोटो : PTI
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने फोन पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result 2019: Putin, Xi and other World leaders congratulates PM Modi
नरेंद्र मोदी- व्लादीमीर पुतिन - फोटो : File Photo
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पीएम मोदी को पहले बधाई संदेश भेजा। इसके बाद उन्होंने फोन करके पीएम मोदी को बधाई दी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed