फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharashtra: भाजपा सांसद पूनम महाजन की फिसली जुबान, राहुल गांधी को लेकर कह दी यह बात; जानें पूरा मामला

Mon, 27 Mar 2023 06:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Mar 2023 06:31 PM IST
सार

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। मैं माफी नहीं मांगूगा। गांधी ने कभी किसी के सामने सरेंडर नहीं किया।

विज्ञापन
Maharashtra BJP MP Poonam Mahajan tongue Slipped said this about Rahul Gandhi Know the whole matter
भाजपा सांसद पूनम महाजन - फोटो : एएनआई

विनायक दामोदर सावरकर राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा के सांसदों ने संसद में शिवाजी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा की सांसद पूनम महाजन ने कहा, राहुल गांधी ने कहा कि वह सावरकर नही हैं। वह सावरकर हो भी नहीं सकते। 



पूनम महाजन ने कहा, सावरकर के बारे में राहुल गांधी ने कहा था कि वह सावरकर नहीं हैं। मैं उनको धन्यवाद देना चाहती हूं..वह सावरकर हो भी नहीं सकते। वह गांधी भी नहीं हैं...राहुल गांधी द्वारा अराजकता की गंदगी फैलाई जा रही, वह राहुल गांधी नहीं बल्कि राहुल गंदगी हैं। वह देश को गंदगी की ओर ले जा रहे हैं। 
 
 

Maharashtra BJP MP Poonam Mahajan tongue Slipped said this about Rahul Gandhi Know the whole matter
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल गांधी ने क्या कहा था?
बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि के एक मामले में सूरत की अदालत ने हाल ही में दोषी ठहराया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई। इसके बाद उनकी संसद सदस्या को भी खत्म कर दिया गया। इसके अगले राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा पर निशाना साधा और कहा, मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। मैं माफी नहीं मांगूगा। गांधी ने कभी किसी के सामने सरेंडर नहीं किया। भाजपा लगातार राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग कर रही थी। इस सवाल के जवाब में ही उन्होंने विनायक दामोदर सावरकर का नाम लिया। 

यह भी पढ़ें: क्या राहुल के खिलाफ दर्ज होगा एक और मानहानि का मामला? सावरकर के अपमान मामले में शिंदे ने कही यह बात

Maharashtra BJP MP Poonam Mahajan tongue Slipped said this about Rahul Gandhi Know the whole matter
संजय राउत - फोटो : एएनआई

सावरकर हमारी प्रेरणा, उनका नाम घसीटने की क्या जरूरत: संजय राउत
उनके इस बयान ने फिर से तूल पकड़ लिया है। उनके बयान पर महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने नाराजगी जाहिर की है। सांसद संजय राउत ने कहा कि उनके इस बयान को गलत बताया है। राउत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर राहुल गांधी से बात करने की कोशिश करेंगे। राउत ने कहा कि वह गांधी हैं लेकिन इसमें सावरकर को घसीटने की जरूरत नहीं थी। सावरकर हमारी प्रेरणा हैं। हमारी लड़ाई के पीछे छत्रपति शिवाजी और वीर सावरकर ही प्रेरणा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed