फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Hindi Update Mumbai Lady deadbody Pune Solapur Fire Nagpur Education Politics Crime and other News

Maharashtra News: 'महाराष्ट्र में अब तक 2,000 स्कूल बंद हो चुके हैं', संजय राउत का फडणवीस सरकार पर हमला

Wed, 29 Jul 2026 03:31 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 29 Jul 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Hindi Update Mumbai Lady deadbody Pune Solapur Fire Nagpur Education Politics Crime and other News
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित वरवंद गांव के पास एक ऑटोमोबाइल कंपनी की इकाई में आग लग गई। ओम साई मोटर्स में भीषण आग लगने के मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन


ठाणे की झील में युवती का शव बरामद
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक युवती का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि कल्याण कस्बे में मंगलवार को एक झील में एक अज्ञात महिला का शव मिला। कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) के अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 19 वर्षीय पीड़ित का शव शाम करीब 5 बजे काला तालाब में मिला। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों की एक टीम ने झील से शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में अब तक 2,000 स्कूल बंद हो चुके हैं: संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र एजुकेशन सिस्टम, नीट पेपर लीक मामले से कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी है। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए 'एंटी-पेपर लीक' बिल पर संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र में 2,000 सरकारी स्कूल पहले ही बंद हो चुके हैं। चाहे महाराष्ट्र में सरकार हो या देश में कहीं और, जहां भी भाजपा की सरकार है, हम देख सकते हैं कि वे सबसे जरूरी मुद्दे, शिक्षा को लेकर कितने सीरियस हैं। महाराष्ट्र को कभी शिक्षा के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य माना जाता था, लेकिन आज 2,000 स्कूल बंद हो चुके हैं।"

उन्होंने कहा, 'कल ही पुणे यूनिवर्सिटी और आस-पास के इलाकों में एक फेक डिग्री स्कैम सामने आया। एक मार्कशीट स्कैम भी हुआ, और टीईटी व एमपीएससी परीक्षा के पेपर लीक हुए। महाराष्ट्र में ये हालात हैं। देवेंद्र फडणवीस की नाक के नीचे एजुकेशन डिपार्टमेंट में करोड़ों का स्कैम हो रहा है, और अब वे हमें लेक्चर देने के लिए यह बिल ला रहे हैं।'

संजय राउत ने कहा, "नीट पेपर लीक मामले के आधे से ज्यादा गुनहगार पुणे और लातुर से हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "पेपर सेट करने वाले भाजपा के लोग हैं। एक विचारधारा के लोगों को पेपर सेट करने के लिए नियुक्त किया जाता है। पैसा कमाने के लिए अपने-अपने कार्यकर्ताओं को काम में लगा दिया जाता है।"

उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हो सकते हैं। उन्हें यहां लाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनसे कहा है कि उन्हें आना होगा, तो देर किस बात की? देवेंद्र फडणवीस जैसे पढ़े-लिखे लोगों को शिक्षा मंत्री बनाया जाना चाहिए।'

पुरानी रंजिश में युवक की चॉपर से हत्या, दो दोस्त घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हमले में 26 वर्षीय अंकुश सुभाष आधे की चॉपर और धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर रात भंडारी चौक स्थित एक पान की दुकान के पास अंकुश अपने दोस्तों के साथ मौजूद था। इसी दौरान पांच आरोपी वहां पहुंचे और 23 जुलाई को हुए पुराने विवाद को लेकर बहस करने लगे। अंकुश ने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद एक आरोपी दो चॉपर लेकर आया और अन्य आरोपियों ने अंकुश को गली में ले जाकर उस पर कई वार किए। वहीं, उसके दो साथियों पर भी धारदार हथियारों से हमला किया गया। घायल अंकुश की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास और दंगा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।

विज्ञापन

अंबेडकर जयंती जुलूस में तेज आवाज पर कार्रवाई, 4 लोगों पर केस दर्ज
महाराष्ट्र के लातूर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के जुलूस के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आयोजकों को पहले ही हाई-डेसीबल साउंड सिस्टम का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए थे और कई बार सार्वजनिक अपील भी की गई थी। इसके बावजूद 14 समितियों ने नियमों का उल्लंघन किया। सभी को 60 दिन के भीतर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किए गए थे। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो समितियों के अध्यक्षों और उनके साउंड सिस्टम मालिकों के खिलाफ अदालत में मामला दायर किया गया। आरोपियों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम और ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियम, 2000 के तहत कार्रवाई की गई है। दोषी पाए जाने पर 5 साल तक की जेल, 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed