{"_id":"6914ea9f3c366ace6006d708","slug":"maharashtra-hindi-updates-sangli-murder-mumbai-nagpur-pune-education-polity-crime-and-other-news-2025-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: सांगली में दलित नेता की हत्या, आठ पर केस दर्ज; ठाणे में चोरी का आरोप, दो महिला नौकरों पर केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: सांगली में दलित नेता की हत्या, आठ पर केस दर्ज; ठाणे में चोरी का आरोप, दो महिला नौकरों पर केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Thu, 13 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सांगली में दलित महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष उत्तम मोहिते (38) की मंगलवार रात उनके जन्मदिन के जश्न के दौरान चाकू और रॉड से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण विवाद है। महासंघ के संस्थापक पर आठ लोगों ने हमला किया। झगड़े के दौरान एक हमलावर शाहरुख रफीक शेख (26) को भी चाकू लगा और बुधवार सुबह अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मोहिते की पत्नी की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हमले से पहले मोहिते का आरोपी गणेश मोरे से झगड़ा हुआ था।
महाराष्ट्र स्थानीय चुनाव: ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया आसान हुई, अब दस्तावेज अपलोड करने की जरूरत नहीं
महाराष्ट्र में अगले महीने होने वाले नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अब नामांकन पत्र भरते समय चुनाव पोर्टल पर कोई दस्तावेज अपलोड नहीं करने होंगे। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों को केवल नामांकन पत्र और शपथपत्र में दी जाने वाली जानकारी ऑनलाइन भरनी होगी।
ऑनलाइन विवरण भरने के बाद उम्मीदवारों को फॉर्म और शपथपत्र का प्रिंट निकालकर उस पर हस्ताक्षर करने होंगे और जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित रिटर्निंग अधिकारी के पास अंतिम तारीख से पहले जमा करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में स्थानीय निकाय से बकाया न होने का प्रमाणपत्र, शौचालय उपयोग प्रमाणपत्र या स्वघोषणा पत्र, चुनाव खर्च के लिए बैंक खाते का विवरण, आरक्षित सीटों के लिए जाति प्रमाणपत्र और राजनीतिक दल के उम्मीदवारों के लिए फॉर्म 'ए'/'बी' शामिल हैं।
एसईसी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 17 नवंबर 2025 को दोपहर दो बजे तक 24 घंटे खुला रहेगा। उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों के साथ हस्ताक्षरित प्रिंट की हुई प्रतियां उसी दिन दोपहर तीन बजे तक रिटर्निंग अधिकारी को जमा करनी होंगी। प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए आयोग ने कहा कि शनिवार 15 नवंबर को अवकाश होने के बावजूद नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। हालांकि रविवार 16 नवंबर को फॉर्म जमा नहीं किए जा सकेंगे।
महाराष्ट्र सरकार का होगा लंदन का इंडिया हाउस
महाराष्ट्र सरकार जल्द ही लंदन स्थित उस इंडिया हाउस को अपने नियंत्रण में लेगी, जो कभी वीडी सावरकर सहित कई स्वतंत्रता सेनानियों का निवास स्थान था। इस ऐतिहासिक स्थल में अंग्रेजों से आजादी के लिए मंत्रणाएं की जाती थीं। सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने कहा कि इंडिया हाउस को अब एक स्मारक के रूप में संरक्षित किया जाएगा।
Trending Videos

इंजीनियर की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में एटीएस ने मारे छापे
महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने ठाणे और पुणे में दो जगहों पर छापे मारे। यह कार्रवाई हाल ही में गिरफ्तार किए गए पुणे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हांगरगेकर के अल-कायदा से संबंधों की जांच के सिलसिले में की गई। अधिकारियों के अनुसार, ठाणे के मुंब्रा में एक शिक्षक के घर और पुणे के कोंढवा इलाके में एक अन्य व्यक्ति के ठिकाने पर तलाशी ली गई। एटीएस ने स्पष्ट किया कि यह छापे दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट से जुड़े नहीं है, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। हालांकि एजेंसी यह जांच कर रही है कि कहीं इस घटना का महाराष्ट्र से कोई संबंध तो नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि हांगरगेकर (37) को 27 अक्तूबर को पुणे से गिरफ्तार किया गया था। उस पर आरोप है कि वह अल-कायदा और 'अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट' जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ा हुआ था और युवाओं को कट्टरपंथ की ओर उकसाने का काम करता था। जांच के दौरान उसके पुराने फोन में पाकिस्तान का एक नंबर सेव मिला था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हमने पुणे के कोंढवा और ठाणे के मुंब्रा में दो व्यक्तियों के ठिकानों की तलाशी ली और उनसे पूछताछ की।

ठाणे में 16 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी के आरोप, दो नौकरों पर केस दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक 61 वर्षीय महिला डॉक्टर के घर से कथित तौर पर 16.25 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में दो महिला नौकरानियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में महात्मा फुले चौक पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह चोरी अगस्त और 11 नवंबर के बीच कल्याण के मुरबाद रोड स्थित शिकायतकर्ता के घर पर की गई। अधिकारी ने बताया कि 45 और 21 वर्षीय आरोपी क्रमशः कल्याण और डोंबिवली के निवासी हैं, हालांकि उनके पूरे पते अभी पता नहीं चल पाए हैं। अधिकारी ने कहा, 'शिकायतकर्ता ने अपने सोने के आभूषण गायब होने की सूचना मिलने पर हमसे संपर्क किया। चोरी की गई संपत्ति की कुल कीमत 16.25 लाख रुपये आंकी गई है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही आरोपियों का पता लगा लेंगे।'

महाराष्ट्र सरकार ने मेडिको-लीगल रिपोर्टिंग पोर्टल को अपराध ट्रैकिंग नेटवर्क के साथ जोड़ा
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य भर में मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्टों के प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए पुलिस के अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) के साथ एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म को एकीकृत करने का आदेश दिया है। मेडिको-लीगल परीक्षा और पोस्टमार्टम रिपोर्टिंग सिस्टम (मेडलीपीआर) नाम के डिजिटल प्लेटफॉर्म को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की तरफ से विकसित किया गया है।
गुरुवार को जारी एक सरकारी प्रस्ताव में कहा गया है कि मेडलीपीआर पोर्टल को अब पुलिस डेटाबेस से जोड़ा जाएगा ताकि मेडिकल परीक्षकों की तरफ से दर्ज की गई मेडिको-लीगल परीक्षा के निष्कर्षों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक जांच अधिकारी सीधे पहुंच सकें। जीआर के अनुसार, मुंबई के एक मॉडल मेडिकल परीक्षक को राज्य-स्तरीय नोडल परीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रत्येक जिले का अपना नोडल मेडिकल परीक्षक होगा, जबकि सभी मेडिकल कॉलेजों में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग कार्यान्वयन के लिए नोडल इकाइयों के रूप में कार्य करेंगे। आदेश में कहा गया है कि सभी मेडिकल कॉलेज और शहर के नगरपालिका अस्पताल, जो चिकित्सा-कानूनी मामलों को संभालते हैं, उन्हें मेडलीएपीआर पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और सभी चिकित्सा-कानूनी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनिवार्य रूप से अपलोड करनी होंगी।