सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   maharashtra politics sharad pawar hits back devendra fadnavis over ncp merger comment after ajit pawar death

Maharashtra Politics: फडणवीस को पवार की दो-टूक, NCP के विलय पर सीएम पक्षकार नहीं, उन्हें टिप्पणी का हक नहीं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नवीन पारमुवाल Updated Wed, 04 Feb 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
सार

अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चा तेज है। इस पर देवेंद्र फडणवीस के बयान को लेकर अब शरद पवार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फडणवीस को इस मामले में बोलने का कोई हक नहीं है।

maharashtra politics sharad pawar hits back devendra fadnavis over ncp merger comment after ajit pawar death
देवेंद्र फडणवीस के बयान पर शरद पवार की तीखी प्रतिक्रिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

Maharashtra Politics: उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा सियासी उबाल देखने को मिल रहा है। अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इन सब के बीच एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की अटकलें भी लगाई जा रही थीं। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी एक बयान दिया था, जिस पर अब एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने पलटवार किया है। शरद पवार ने फडणवीस के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos


फडणवीस को टिप्पणी का अधिकार नहीं
बारामती में पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस एनसीपी के दोनों गुटों के बीच चल रही विलय की बातचीत का हिस्सा नहीं थे। इसलिए उन्हें इस पर कोई भी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। पवार ने यह जवाब फडणवीस की उस टिप्पणी पर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर विलय की बातचीत सच में चल रही होती, तो अजित पवार ने उनसे इसकी जानकारी जरूर साझा की होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत में फडणवीस शामिल नहीं थे
शरद पवार ने साफ किया कि विलय को लेकर जो भी बातचीत चल रही थी, उसका नेतृत्व एनसीपी (एसपी) के नेता जयंत पाटिल और उनके भतीजे अजित पवार कर रहे थे। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि उन्हें (फडणवीस को) मेरा नाम लेने का क्या अधिकार है। चूंकि वह विलय की बातचीत में कहीं नहीं थे, इसलिए उन्हें इस पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है।'

विलय पर अभी कोई बात नहीं
जब शरद पवार से पूछा गया कि क्या अब दोनों गुटों का विलय होगा, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता एक-दूसरे का समर्थन करना है। इसके बाद ही आगे बढ़ने का फैसला किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, 'जहां तक राजनीतिक चर्चा का सवाल है, हम अभी किसी से बात नहीं कर रहे हैं।' अजित पवार के निधन के बाद उनकी पार्टी के नेताओं ने दावा किया था कि विलय की बातचीत अंतिम चरण में थी।

यह भी पढ़ें: NCP Merger: क्या अटक गया एनसीपी का विलय? सुनील तटकरे बोले- एनसीपी विधायक दल अपने फैसले लेने में सक्षम

गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी को बारामती में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद शरद पवार गुट ने दावा किया था कि विलय की बातचीत अंतिम चरण में थी। यहां तक कि अजित पवार ने दोनों गुटों के एक होने की घोषणा के लिए 12 फरवरी की तारीख भी तय कर ली थी।

सुनेत्रा पवार और स्मारक पर क्या बोले?
अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर शरद पवार ने कहा कि यह खुशी की बात है कि उन्हें सेवा करने का मौका मिला। हालांकि, बारामती में अजित पवार के स्मारक बनाए जाने की योजना पर उन्होंने किसी भी जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'मैंने इस बारे में अखबारों में पढ़ा है। इस पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। हम सब साथ बैठकर इस पर फैसला करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed