फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: Social media creator abducted in Mumbai for opposing betting app; police nab four accused

Maharashtra: मुंबई में सट्टेबाजी एप का विरोध करने पर सोशल मीडिया क्रिएटर का अपहरण, पुलिस ने चार आरोपी दबोचे

Mon, 03 Aug 2026 08:49 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Mon, 03 Aug 2026 08:49 PM IST
सार

मुंबई में इंस्टाग्राम पर एक चीनी सट्टेबाजी एप का प्रचार करने वाले रील क्रिएटर्स के खिलाफ वीडियो बनाने पर एक सोशल मीडिया क्रिएटर को किडनैप किया गया। आरोप है कि चार लोगों ने उसका अपहरण कर चलती कार में बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पवई पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Maharashtra: Social media creator abducted in Mumbai for opposing betting app; police nab four accused
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई में इंस्टाग्राम पर सट्टेबाजी के एक चीनी एप का प्रचार करने वाले रील क्रिएटर्स का विरोध करना एक सोशल मीडिया क्रिएटर को भारी पड़ गया। पिछले आठ महीनों से वह ऐसे रील बनाने वालों के खिलाफ रोस्ट और काउंटर वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक कर रहा था। मुंबई की पवई पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश में उसका रविवार को अपहरण कर चलती गाड़ी में उसकी बेरहमी से मारपीट की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर मामले का चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डीसीपी दत्तात्रय नलावडे ने सोमवार को बताया कि पीड़ित फ्रीलांस काम करता है और इंस्टाग्राम पर रील बनाता है। पिछले करीब आठ महीनों से कुछ चर्चित रील क्रिएटर एक  चीनी सट्टेबाजी एप डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे थे। पीड़ित को यह गलत लगा, इसलिए उसने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे एप्स के खिलाफ लगातार रोस्ट और काउंटर वीडियो पोस्ट करने शुरू कर दिए। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतीक शिंदे भी उसी एप का प्रचार करता था। पीड़ित ने उसकी बनाई रील्स को भी रोस्ट किया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। करीब पांच-छह महीने पहले अनिकेत नाम के एक व्यक्ति ने पीड़ित को फोन कर सट्टेबाजी एप के खिलाफ वीडियो बनाना बंद करने की धमकी भी दी थी। इसके बावजूद वह लगातार ऐसे वीडियो बनाता रहा, जिससे आरोपी उससे रंजिश रखने लगे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, वारदात वाले दिन शाम को पीड़ित पवई के पंचकुटीर इलाके में पहुंचा था। वहां आरोपी यश बाबरे ने उसे बातचीत के बहाने सड़क किनारे खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो के पास बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि गाड़ी के भीतर पहले से मौजूद लोगों ने उसका मुंह दबा दिया, गर्दन पर पैर रखकर चाकू से जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। समीर कुचेकर उर्फ एसके नामक आरोपी ने भी उस पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलती गाड़ी में आरोपियों ने पीड़ित की हाथ-पैरों और डंडे से पिटाई की। पीड़ित ने देखा कि आगे की सीट पर प्रतीक शिंदे बैठा था, जबकि गाड़ी अनिकेत चला रहा था। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी वीडियो भी बना रहे थे। इसी दौरान प्रतीक शिंदे ने उससे पूछा कि वह उनके सट्टेबाजी एप के खिलाफ वीडियो क्यों बनाता है। करीब एक घंटे तक मारपीट और धमकाने के बाद आरोपी उसे नवी मुंबई में कलंबोली उपनगर में छोड़कर फरार हो गए।


घटना के बाद पीड़ित ने पहले इलाज कराया और फिर पवई पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और सबसे पहले यश बाबरे को गिरफ्तार किया। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पुणे के भिगवण में छापेमारी कर प्रतीक शिंदे, अनिकेत और समीर कुचेकर को भी गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी नलावडे ने बताया कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed