फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Updates Of 16 July: Maharashtra News, Politics, Crime, Mumbai, Thane; Maharashtra News In Hindi

Maharashtra: किसानों का ₹48 हजार करोड़ का बिजली बकाया माफ करेगी देवेंद्र सरकार; लोकल में सीट को लेकर मारपीट

Thu, 16 Jul 2026 03:30 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Pavan Updated Thu, 16 Jul 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Updates Of 16 July: Maharashtra News, Politics, Crime, Mumbai, Thane; Maharashtra News In Hindi
महाराष्ट्र की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की है कि सरकार करीब 48 हजार करोड़ रुपये का लंबित कृषि बिजली बिल माफकरेगी। उन्होंने कहा कि पहले 7.5 हॉर्सपावर तक के कृषि पंपों का बिजली बिल माफ किया गया था, लेकिन पुराने बकाए के कारण कई किसानों को नए बिजली कनेक्शन नहीं मिल पा रहे थे। इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार यह फैसला ले रही है।
विज्ञापन


फडणवीस ने बताया कि पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर किसान कर्जमाफी योजनाके तहत 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा। इससे 56 लाख किसानों को लाभ मिलेगा और इस योजना पर 36,585 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस साल कृषि क्षेत्र में करीब 95 हजार करोड़ रुपये का निवेशकरेंगी। सरकार आधुनिक खेती, सिंचाई, प्राकृतिक खेती और नई तकनीकों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने पर भी काम कर रही है।
विज्ञापन

 

ठाणे लोकल ट्रेन में सीट को लेकर मारपीट, तीन यात्री घायल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोकल ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मारपीट में तीन यात्री घायलहो गए। घटना गुरुवार देर रात अंबरनाथ जाने वाली लोकल ट्रेन के लगेज डिब्बे में हुई। पुलिस के अनुसार, डोंबिवली और ठाकुरली स्टेशन के बीच सीट साझा करने को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घायल यात्रियों की पहचान राजू वाघे (19), साहिल खंडारे (19) और प्रितेश कनौजिया (31)के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ। एक यात्री के हाथ में पहने धातु के कड़ेसे दूसरे यात्री के सिर में चोट लगी। घायलों को पहले कल्याण के अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मुंबई के सायन अस्पताल रेफर किया गया। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
 

पूर्व सेना अधिकारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपये ऐंठने का आरोप
ठाणे में एक महिला के खिलाफ रिटायर्ड सेना अधिकारी को कथित तौर पर हनी ट्रैप में फंसाकर 20 लाख रुपये वसूलनेका मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित 53 वर्षीय पूर्व मेजर और डॉक्टर हैं, जो फिलहाल राजस्थान के भीलवाड़ा में रहते हैं। पुलिस के अनुसार, महिला ने अप्रैल 2024 से मई 2026 के बीच अधिकारी की कुछ तस्वीरें, वीडियो और फोन रिकॉर्डिंग जुटाईं और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे मांगे। आरोप है कि महिला ने अधिकारी पर दुष्कर्म और शादी का झूठा वादा करने का मामला भी दर्ज कराया, जिससे उनकी गिरफ्तारी हुई। इसी दौरान उसने उनके रिश्तेदार से 20 लाख रुपये ले लिए और बाद में 15 लाख रुपये की और मांग की। पुलिस ने महिला के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और आपराधिक धमकी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन

पालघर के अर्नाला बीच पर समुद्र में बहे दो किशोर, तलाश जारी
महाराष्ट्र के पालघर जिले के अर्नाला बीचपर गुरुवार सुबह समुद्र में नहाने गए दो किशोर तेज लहरों में बह गए। दोनों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। फायर ब्रिगेड के अनुसार, सुबह करीब 10:45 बजे सूचना मिली कि चार किशोर समुद्र में फंस गए हैं। मौके पर मौजूद लाइफगार्ड ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया और दो किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन 17 वर्षीय अयान और शोएबतेज बहाव में बह गए। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम और ऊंची लहरों के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कत आ रही है। सरपंच नंदकुमार घरत ने कहा कि बीच पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और प्रशासन ने मानसून के दौरान जलाशयों के पास जाने पर रोक भी लगाई है, लेकिन लोग लापरवाही कर रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से समुद्र और अन्य जलाशयों से दूर रहने की अपील की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed