सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee old chair removed from West Bengal Assembly new CM Suvendu Adhikari get new seat

West Bengal: विधानसभा से हटाई गई ममता बनर्जी की पुरानी कुर्सी, नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को मिलेगी नई सीट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 09 May 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा के विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे थे।

Mamata Banerjee old chair removed from West Bengal Assembly new CM Suvendu Adhikari get new seat
पूर्व सीएम ममता बनर्जी और बंगाल के नए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के साथ ही विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले 15 वर्षों से इस्तेमाल की जा रही कुर्सी को हटा दिया गया है। यह कुर्सी अब विपक्ष के नेता के कक्ष में स्थानांतरित कर दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस कुर्सी का प्रयोग नहीं करेंगे, बल्कि उनके लिए मुख्यमंत्री कक्ष में एक अलग सीट की व्यवस्था की गई है।


नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था के तहत यह लकड़ी की कुर्सी शुक्रवार रात को ही शिफ्ट कर दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार, जिस कक्ष में अब ममता बनर्जी की कुर्सी रखी गई है, उसे विधानसभा के विपक्ष के नेता के लिए उपयोग किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Census: 'भारत में मुस्लिम आबादी इंडोनेशिया के बराबर होने की संभावना', जनगणना को लेकर किरेन रिजिजू का बड़ा बयान
Trending Videos


फर्नीचर से लेकर और क्या-क्या हटा?
राज्य के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया, "स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के नामित फर्नीचर और आधिकारिक चिन्हों को हटा दिया गया है। नए प्रशासन के लिए आवश्यक संशोधन किए जा रहे हैं।" सूत्रों के अनुसार, प्रक्रिया के तहत ममता बनर्जी के कक्ष के बाहर लगे आधिकारिक नेमप्लेट को भी हटा दिया गया था।

इस बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर शुभेंदु अधिकारी के नाम की एक नई नेमप्लेट लगा दी गई है। यह कक्ष पश्चिम बंगाल के कई पूर्व मुख्यमंत्रियों का कार्यस्थल रह चुका है। विधानसभा सचिवालय के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "यह बदलाव काफी हद तक प्रक्रियात्मक हैं। वे नई सरकार के गठन के बाद प्रशासनिक अधिकार के औपचारिक हस्तांतरण को दर्शाते हैं।"

ये भी पढ़ें: किसके सिर सजेगा ताज?: केरल में मुख्यमंत्री पद के लिए घमासान जारी, अब खरगे और राहुल गांधी करेंगे नए CM का फैसला

भवानीपुर सीट पर शुभेंदु ने दी थी ममता को शिकस्त
गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से शुभेंदु अधिकारी ने हराया था। शुभेंदु अधिकारी को 73917 वोट मिले थे और उन्होंने 15105 वोटों के अंतर से ममता बनर्जी को शिकस्त दी थी। भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 58812 वोट मिले थे। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed