फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man detained, released in Saif attack case lost his job, a snub from his prospective bride

सैफ पर हमला मामला: हमलावर समझकर हिरासत में लिए गए शख्स का टूटा रिश्ता, रिहा होने के बाद नौकरी भी चली गई

Sun, 26 Jan 2025 05:48 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 26 Jan 2025 05:48 PM IST
सार

Saif attack case:  18 जनवरी को मुंबई पुलिस की सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने दुर्ग स्टेशन पर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से ड्राइवर आकाश कनौजिया (31) को हिरासत में लिया था।

विज्ञापन
Man detained, released in Saif attack case lost his job, a snub from his prospective bride
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इसमें एक पुलिस ने एक शख्स को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया था। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 16 जनवरी को सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में संदिग्ध के रूप में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति ने रविवार को कहा कि पुलिस कार्रवाई के बाद उसका जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है, उसके पास अब कोई नौकरी नहीं है। इस घटना के चलते उसकी शादी टूट गयी है और परिवार को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दुर्ग के लिया था हिरासत में
18 जनवरी को मुंबई पुलिस की सूचना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने दुर्ग स्टेशन पर मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोलकाता शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से ड्राइवर आकाश कनौजिया (31) को हिरासत में लिया था। 19 जनवरी की सुबह मुंबई पुलिस ने पड़ोसी ठाणे से बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर उर्फ विजय दास को गिरफ्तार किया। जिसके बाद दुर्ग आरपीएफ ने आकाश कनौजिया को छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


आकाश ने बताया कि, जब मीडिया ने मेरी तस्वीरें दिखानी शुरू की और दावा किया कि मैं इस मामले में मुख्य संदिग्ध हूं। तो मेरा परिवार सदमे में आ गया और उनकी आंखों में आंसू थे। मुंबई पुलिस की एक गलती ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। वे यह नोटिस करने में विफल रहे कि मेरी मूंछें हैं और अभिनेता की बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे व्यक्ति की मूंछें भी नहीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने दावा किया कि घटना के बाद मुझे पुलिस का फोन आया और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां हूं। जब मैंने उन्हें बताया कि मैं घर पर हूं, तो फोन काट दिया गया। मैं अपनी होने वाली दुल्हन से मिलने जा रहा था, तभी मुझे दुर्ग में हिरासत में लिया गया और फिर रायपुर ले जाया गया। वहां पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने भी मेरे साथ मारपीट की। कनौजिया ने कहा कि रिहा होने के बाद उनकी मां ने उन्हें घर आने के लिए कहा, लेकिन उसके बाद से उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मच गई। 

नौकरी देने से किया मना
उन्होंने कहा, जब मैंने अपने नियोक्ता को फोन किया, तो उन्होंने मुझे काम पर न आने के लिए कहा दिया। उन्होंने मेरी बात सुनने से इनकार कर दिया। फिर मेरी दादी ने मुझे बताया कि मेरी होने वाली दुल्हन के परिवार ने मेरी हिरासत के बाद शादी की बातचीत को आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है।  कनौजिया ने दावा किया कि लंबे समय तक इलाज के बाद उनके भाई की मौत हो गई, जिसके कारण उनके परिवार को विरार में अपना घर बेचना पड़ा और कफ परेड की एक चॉल में शिफ्ट होना पड़ा।

कनौजिया ने कहा, ‘मेरे खिलाफ कफ परेड में दो और गुरुग्राम में एक मामला दर्ज है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे इस तरह से संदिग्ध के तौर पर पकड़ा जाए और फिर मुझे अधर में छोड़ दिया जाए। मैं सैफ अली खान की बिल्डिंग के बाहर खड़ा होकर नौकरी मांगने की योजना बना रहा हूं, क्योंकि उनके साथ जो हुआ, उसकी वजह से मैंने अपना सब कुछ गंवा दिया है। कनौजिया ने कहा कि यह ईश्वरीय कृपा थी कि दुर्ग रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिए जाने के कुछ ही घंटे के भीतर शरीफुल को पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘अन्यथा, कौन जानता है, शायद मुझे मामले में आरोपी के तौर पर पेश किया जाता। अब मुझे न्याय चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed