सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Unidentified miscreants set fire to the government building, night curfew imposed in the district

Manipur: चुराचांदपुर की सरकारी इमारत में शरारती तत्वों ने लगाई आग; स्थिति गंभीर, रात का कर्फ्यू लगाया गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 29 Apr 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिले में शनिवार शाम पांच बजे से सुबह के पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। फिलहाल यह कर्फ्यू ऐसे ही जारी रहेगा। जिले में सीआरपीसी की धारा 144 भी लगी हुई है और मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद है। 

Manipur: Unidentified miscreants set fire to the government building, night curfew imposed in the district
Manipur - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

मणिपुर के हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर में स्थिति 'गंभीर' बनी हुई है और अज्ञात शरारती तत्वों ने वन विभाग की इमारत में आग लगा दी जबकि जिले में शनिवार से रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है।   उन्होंने बताया कि लोगों के एक समूह ने तुइबोंग इलाके में रेंज वन अधिकारी के कार्यालय भवन में आधी रात के करीब आग लगा दी और आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग में लाखों की सार्वजनिक संपत्ति नष्ट होने और सरकारी दस्तावेजों को जलाने की खबर है। आरक्षित वन क्षेत्रों से ग्रामीणों को बेदखल करने के अभियान के खिलाफ स्थानीय आदिवासी पिछले कुछ महीनों से आंदोलन कर रहे हैं।  मणिपुर के हिंसा प्रभावित चुराचांदपुर की एक सरकारी इमारत में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इस घटना के बाद ही जिले में शनिवार से रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

Trending Videos

शरारती तत्वों ने रेंज वन अधिकारी के कार्यालय में लगाई आग

अधिकारी ने बताया कि लोगों के एक समूह ने आधी रात के करीब तुईबोंग इलाके में रेंज वन अधिकारी के कार्यालय की इमारत में आग लगा दी। इस आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार इस घटना में लाखो की संपत्ति नष्ट हो गई और कार्यालय के कुछ दस्तावेज भी जल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार शाम पांच बजे से सुबह पांच बजे तक क्षेत्र में रात का कर्फ्यू

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार जिले में शनिवार शाम पांच बजे से सुबह के पांच बजे तक रात का कर्फ्यू लगा दिया गया है। फिलहाल यह कर्फ्यू ऐसे ही जारी रहेगा। जिले में सीआरपीसी की धारा 144 भी लगी हुई है और मोबाइल इंटरनेट सेवा भी बंद है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। सभी प्रमुख स्थानों और बड़े इलाकों में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। शुक्रवार की रात चुराचांदपुर कस्बे में प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच ताजा झड़प हुई थी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी, आंसू गैस और रबड़ की गोलियों का इस्तेमाल किया था।

स्थानीय लोगों का दावा- पुलिस की कार्रवाई में कुछ लोग मारे गए, कई घायल

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) द्वारा शाम 4 बजे बुलाए गए बंद के कुछ घंटों बाद हुई पुलिस कार्रवाई में कुछ लोग मारे गए और कई घायल भी हुए। हालांकि, इस घटना में हताहत होने वालों की पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। संरक्षित जंगलों से कूकी ग्रामीणों को बेदखल करने के विरोध में आठ घंटे का बंद बुलाया गया। इसने आदिवासी बहुल दक्षिणी मणिपुर जिले में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। पुलिस ने कहा कि चुराचांदपुर जिले के न्यू लमका के सद्भावना मंडप में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बता दें कि वहां मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे। इस विरोध और बंद के आह्वान के बाद सिंह ने अपने यात्रा को टाल दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed