{"_id":"6a8029ac70e1b5841900f7aa","slug":"mentallity-of-naxal-mindset-bjp-slams-rahul-gandhi-for-skipping-independence-day-event-at-red-fort-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नक्सली मानसिकता': स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने पर राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'नक्सली मानसिकता': स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने पर राहुल गांधी पर भड़की भाजपा, लगाए गंभीर आरोप
Sat, 15 Aug 2026 02:26 PM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 15 Aug 2026 02:26 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा ने कहा कि उनकी मानसिकता नक्सली इकोसिस्टम जैसी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल नहीं होने को लेकर उन पर तीखा हमला बोला और कहा कि उनकी मानसिकता 'दिमागी नक्सल' इकोसिस्टम जैसी है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत सभी प्रमुख केंद्रीय मंत्री मौजूद थे। इसके अलावा भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल तथा प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा और शक्तिकांत दास भी समारोह में उपस्थित रहे।
भाजपा प्रवक्ता ने क्या आरोप लगाए
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के समारोह में शामिल नहीं होने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा, 'राहुल गांधी लाल किले पर मौजूद रहने से चूक गए। क्या कोई देशभक्त नेता प्रतिपक्ष या सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्ति जानबूझकर ऐसा कर सकता है?' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का समारोह से दूर रहना वंदे मातरम के प्रति उनकी नफरत को दर्शाता है। भंडारी ने आरोप लगाया, 'राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के पद के योग्य नहीं हैं। राहुल गांधी की मानसिकता 'नक्सल' इकोसिस्टम जैसी है!'
यह लगातार दूसरा वर्ष है, जब राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लाल किले पर आयोजित आधिकारिक स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा नहीं लिया है।