फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Metro ran a rake through a tunnel connecting Kolkata with Howrah under the river Hooghly Official

Metro: गंगा नदी के नीचे पहली मेट्रो ट्रेन चलाकर रचा इतिहास, देश की यह पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना

Wed, 12 Apr 2023 09:21 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 12 Apr 2023 09:21 PM IST
सार

कोलकाता के महाकरण से हावड़ा मैदान स्टेशन तक मेट्रो रेल की रैक नंबर MR-612 ने पहली यात्रा की। इस रैक ने हुगली नदी को पूर्वाह्न 11.55 बजे पार किया।

विज्ञापन
Metro ran a rake through a tunnel connecting Kolkata with Howrah under the river Hooghly Official
Kolkata Metro - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोलकाता मेट्रो ने गंगा (हुगली) नदी के नीचे से पहली मेट्रो रैक को हावड़ा मैदान तक ले जाकर इतिहास रच दिया। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को देश की पहली मेट्रो ट्रेन गंगा नदी के नीचे से दौड़ी। भारत में यह पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी।

विज्ञापन


कोलकाता के महाकरण से हावड़ा मैदान स्टेशन तक मेट्रो रेल की रैक नंबर MR-612 ने पहली यात्रा की। इस रैक ने हुगली नदी को पूर्वाह्न 11.55 बजे पार किया। इस दौरान रेड्डी के साथ मेट्रो के अतिरिक्त महाप्रबंधक एचएन जायसवाल, कोलकाता मेट्रो रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड (केएमआरसीएल) के एमडी समेत मेट्रो के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ट्रेन के पहुंचने के बाद रेड्डी ने हावड़ा स्टेशन पर पूजा की।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि बाद में रैक नंबर एमआर-613 को भी हावड़ा मैदान स्टेशन ले जाया गया। इसे ऐतिहासिक घटना बताते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक ट्रायल रन अगले सात महीनों तक चलेगा और इसके बाद इस खंड पर नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी। केएमआरसीएल के सभी कर्मचारी, इंजीनियर जिनके प्रयासों और देखरेख में इस इंजीनियरिंग चमत्कार को हासिल किया गया है, वे खुश हैं कि उनका सपना सच हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मेट्रो रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने कहा है कि मेट्रो रेलवे के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि कई बाधाओं को पार करने के बाद हम हुगली नदी के नीचे रेक चलाने में सफल हुए हैं। कोलकाता और उपनगरों के लोगों को एक आधुनिक परिवहन प्रणाली प्रदान करने की दिशा में यह एक क्रांतिकारी कदम है। यह वास्तव में बंगाल के लोगों के लिए भारतीय रेलवे की ओर से बांग्ला नववर्ष पर एक विशेष तोहफा है।

दो मेट्रो रेक को आज कोलकाता के एस्प्लेनेड स्टेशन से हावड़ा मैदान स्टेशन ले जाया गया। जल्द ही हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक 4.8 किलोमीटर के भूमिगत खंड पर ट्रायल रन शुरू होगा। उम्मीद है कि इस खंड पर वाणिज्यिक सेवाएं इसी साल शुरू हो जाएंगी। एक बार यह खंड खुल गया तो हावड़ा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन (सतह से 33 मीटर नीचे) हो जाएगा। मेट्रो के 45 सेकंड में हुगली नदी के नीचे 520 मीटर के हिस्से को कवर करने की उम्मीद है। नदी के नीचे बनी यह सुरंग जलस्तर से 32 मीटर नीचे है।

खास बातें

  • अधिकतम रफ्तार 80 किमी प्रतिघंटे की होगी।
  • नदी के नीचे से गुजरने में 60 सेकंड से भी कम समय लगेगा।
  • हावड़ा मैदान से एसप्लैनेड तक जाने में छह मिनट का समय लगेगा
  • कुल 16.55 किमी के मार्ग में 10.8 किमी जमीन के भीतर से है। इसमें नदी का नीचे का हिस्सा भी शामिल है।
  • यह पूरा मेट्रो मार्ग वर्ष 2023 में बनकर तैयार हो जाएगा
  • इस मेट्रो में 10 लाख यात्री सफर करेंगे वर्ष 2035 तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed