सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

मोदी सरकार में प्रमोशन : अनुराग ठाकुर और हरदीप सिंह समेत ये सात राज्यमंत्री बने कैबिनेट मंत्री

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 08 Jul 2021 04:08 AM IST
विज्ञापन
Modi cabinet reshuffle 2021 Know who are promoted in cabinet expansion
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई (फाइल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (सात जुलाई) शाम कैबिनेट का सबसे बड़ा विस्तार किया। इस दौरान 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, जिनमें 36 नए चेहरे हैं। वहीं, सात नाम ऐसे भी हैं जिनको प्रमोशन दिया गया है। हरदीप सिंह पुरी, किरण रिजिजू, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, अनुराग सिंह ठाकुर, पुरुषोत्तम रूपाला के आलावा राजकुमार सिंह को प्रमोशन दिया गया है।

Trending Videos
Modi cabinet reshuffle 2021 Know who are promoted in cabinet expansion
किरेन रिजिजू - फोटो : ट्विटर@KirenRijiju

किरण रिजिजू
खेल मंत्रालय में बतौर युवा मंत्री अपनी छाप छोड़ी। खेल संघों और एसोसिएशनों को अधिक ताकत देकर पीएम के खेलो इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया। कोरोना काल में भी ओलंपिक की तैयारी भी प्रमोशन का कारण बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Modi cabinet reshuffle 2021 Know who are promoted in cabinet expansion
अनुराग ठाकुर बने कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला

अनुराग ठाकुर
बतौर वित्त राज्य मंत्री अपनी कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण की परिछाई बनकर हिंदी भाषियों के बीच वित्त मंत्रालय की योजनाओं को बखूबी पहुंचाने का काम किया। संसद में भी भाजपा की ओर से युवा नेता की छवि के साथ आक्रामक तेवर के सरकार की छवि के लिए भिड़ते दिखते हैं। हिमाचल में अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए अनुराग का प्रमोशन राज्य की राजनीति में महत्व रखेगा।

Modi cabinet reshuffle 2021 Know who are promoted in cabinet expansion
Rajkumar Singh - फोटो : Twitter

राजकुमार सिंह
प्रशासनिक अनुभवों के साथ ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री की बेहतरीन जिम्मेदारी निभाने वाले राजकुमार सिंह ने कई अभिनव योजनाओं को मूर्त रूप दिया। हालांकि कैबिनेट का दर्जा पाने के लिए इन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा है।

विज्ञापन
Modi cabinet reshuffle 2021 Know who are promoted in cabinet expansion
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : ANI

हरदीप सिंह पुरी
कोरोना काल में वंदेभारत योजना के तहत विशेष हवाई सेवा शुरू कर विदेश में फंसे भारतीयों को लाने का काम किया। शहरी विकास मंत्री के तौर पर दिल्ली की अनियमित कॉलोनियों को कानूनी जामा पहनाने का काम किया। चूंकि पंजाब में अगले साल चुनाव है लिहाजा उनके प्रमोशन के राजनीतिक मायने भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed