{"_id":"6172278f39b1180c3a3820b6","slug":"mumbai-cinema-halls-drama-theatres-and-auditoriums-to-reopen-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: आज से खुलेंगे सिनेमा हाल, पार्क और ऑडिटोरियम, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग होगी जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: आज से खुलेंगे सिनेमा हाल, पार्क और ऑडिटोरियम, मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग होगी जरूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Oct 2021 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार
महाराष्ट्र में पार्कों, सिनेमाघरों व ऑडिटोरियम को खोल तो दिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ प्रतिबंध लागू हैं। दर्शकों व ग्राहकों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अभी भी अनिवार्य रूप से करना होगा।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। इस बीच राज्य सरकार ने शुक्रवार से सिनेमा हाल, पार्क व ऑडिटोरियम को पूरी तरह खोल दिया है। राज्य सरकार की ओर से इसको लेकर दिशानिर्देश भी जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत सिनेमा हाल, पार्क व ऑडिटोरियम देर रात तक खुले रह सकेंगे। हालांकि, सभी को कोरोना प्रोटोकॉल (मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग) का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
Trending Videos
पार्कों में वॉटर राइड की अनुमति नहीं
भले ही सरकार ने मनोरंजन पार्कों को खोल दिया हो, लेकिन कोरोना को देखते हुए कुछ प्रतिबंध अभी भी लागू हैं। इसके तहत पार्कों में वॉटर राइड की इजाजत नहीं होगी। वहीं सिनेमा घरों व पार्कों में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ पैक्ड आइटम ही मिलेगा
सिनेमा हाल में सिर्फ पैक्ड आइटम की बिक्री की ही इजाजत दी गई है। हालांकि, इसे आप सिनेमा हाल के अंदर नहीं खा सकेंगे। मूवी देखते समय हर समय आपको मास्क लगाकर रखना होगा। इसके अलावा सिनेमाघरों का तापमान भी 24 से 30 डिग्री के बीच ही रहेगा।
