{"_id":"6a550d36492c3b82c70bdc94","slug":"mumbai-deputy-mayor-sanjay-ghadi-demands-official-bungalow-near-bmc-headquarters-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"'घर दूर, सड़क पर गुजरता दिन': ट्रैफिक से तंग मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाडी, बोले- दफ्तर के पास चाहिए बंगला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'घर दूर, सड़क पर गुजरता दिन': ट्रैफिक से तंग मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाडी, बोले- दफ्तर के पास चाहिए बंगला
Mon, 13 Jul 2026 09:37 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई।
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2026 09:37 PM IST
सार
मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाडी ने दहिसर से दफ्तर की 40 किलोमीटर की दूरी और ट्रैफिक जाम से तंग आकर भायखला में सरकारी बंगले की मांग की है, ताकि मानसून में वह समय पर बीएमसी मुख्यालय पहुंच सकें। उन्होंने और क्या-क्या कहा है? जानिए...
विज्ञापन
संजय घाडी, उपमहापौर, बीएमसी
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के डिप्टी मेयर संजय घाडी ने बीएमसी मुख्यालय के पास सरकारी बंगला देने की मांग की है। उन्होंने बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े को पत्र लिखकर कहा है कि उनका मौजूदा घर दफ्तर से करीब 40 किलोमीटर दूर है। रोज लंबी दूरी तय करने और ट्रैफिक जाम में फंसने की वजह से उनका काफी समय सड़क पर ही बीत जाता है, जिससे सरकारी कामकाज भी प्रभावित होता है।
40 किलोमीटर का रोजाना सफर बना परेशानी
संजय घाडी अभी मुंबई के दहिसर (पूर्व) में रहते हैं। यह इलाका बीएमसी मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर है। उन्होंने 24 जून को लिखे पत्र में कहा कि रोजाना आने-जाने में घंटों लग जाते हैं। इससे शारीरिक थकान के साथ मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। कई बार वह सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों में समय पर नहीं पहुंच पाते।
भायखला में खाली बंगला देने की मांग
डिप्टी मेयर ने भायखला स्थित वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान (चिड़ियाघर) परिसर में खाली पड़े सरकारी बंगले की मांग की है। यह बंगला बीएमसी मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर है। पहले इसमें एक अतिरिक्त नगर आयुक्त रहते थे। उनका कहना है कि यदि यह आवास मिल जाता है तो प्रशासनिक बैठकों, अधिकारियों से समन्वय और जनता से मुलाकात में आसानी होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Prashant Kishor: बांकीपुर उपचुनाव में सबसे अमीर प्रत्याशी प्रशांत किशोर; PK और पत्नी की कुल संपत्ति 198 करोड़
मानसून ने बढ़ाई चिंता
संजय घाडी ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि मुंबई में मानसून शुरू हो चुका है। बारिश के दौरान ट्रैफिक और ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे सफर और मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि अगर मुख्यालय के पास आवास मिल जाए तो वह समय पर कार्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभा सकेंगे।
कौन हैं संजय घाडी?
संजय घाडी शिवसेना के कॉर्पोरेटर हैं और दहिसर के वार्ड नंबर 5 का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने इसी साल फरवरी में मुंबई के डिप्टी मेयर का पद संभाला था। अब उन्होंने बीएमसी मुख्यालय के नजदीक सरकारी आवास देने का अनुरोध किया है।