सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai hostage incident Police had contacted ex-minister Kesarkar during negotiations with Arya

Mumbai Hostage Case: पुलिस ने आर्य के खिलाफ एक्शन से पहले पूर्व मंत्री से की थी बात? अपराध शाखा कर रही पड़ताल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
सार

क्या आरोपी रोहिता आर्य से बातचीत के दौरान पुलिस ने पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से संपर्क किया था? इस सवाल के साथ अब मुंबई के आरए स्टूडियो बंधक कांड में जांच ने नया मोड़ लिया है। ऐसे में अब क्राइम ब्रांच केसरकर के बयान दर्ज करने की तैयारी में है। साथ ही, इस मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों और ऑडिशन में शामिल कलाकारों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

Mumbai hostage incident Police had contacted ex-minister Kesarkar during negotiations with Arya
आरोपी रोहित आर्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई में बीते गुरुवार को आरए स्टूडियो में हुए छात्रों के बंधक कांड की जांच में अब नया खुलासा हुआ है, या फिर ये भी कह सकते है कि मामले की जांच एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब आरोपी रोहित आर्य ने 17 बच्चों और दो बड़ों को बंधक बनाया था, उस वक्त बातचीत के दौरान पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर से भी संपर्क किया था। इसके बाद अब क्राइम ब्रांच उनके बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Trending Videos


अधिकारियों ने बताया कि इस मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान लिए जाएंगे, जिनमें पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक, एक डीसीपी रैंक अधिकारी और घटना के दौरान बातचीत में शामिल अन्य लोग भी होंगे। क्राइम ब्रांच उन फिल्मी हस्तियों और कलाकारों के बयान भी दर्ज कर रही है जो ऑडिशन के बहाने आर्य के स्टूडियो में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Mumbai Hostage Case: रोहित आर्य की मौत की मजिस्ट्रेट जांच शुरू; पवई के स्टूडियो में 17 बच्चों को बनाया था बंधक

समझिए पूरा घटनाक्रम
बता दें कि ये पूरा घटनाक्रम गुरुवार दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:15 बजे के बीच पवई के महावीर क्लासिक बिल्डिंग स्थित आरए स्टूडियो में हुई। पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद सभी बंधकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि 50 वर्षीय रोहित आर्य पुलिस फायरिंग में मारा गया।


आर्य को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला है कि उसने यह योजना पहले से बनाई थी। बताया जा रहा है कि वह शिक्षा विभाग से अपने एक प्रोजेक्ट के बकाए पैसे को लेकर नाराज था। हालांकि सरकार ने उसका दावा खारिज कर दिया था।

मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू 
आर्य की मौत की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है, जो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत अनिवार्य है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पहले आर्य से बातचीत कर बंधक छोड़ने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना और एयर गन से फायरिंग की, तब जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई।

ये भी पढ़ें:- मुंबई में पहली बार नहीं हुई बंधक बनाने की घटना: डबल डेकर बस के यात्री से लेकर फ्लैट में बच्ची तक, जानें मामले

कौन था रोहित आर्य?
गौरतलब है कि सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, आर्य 'लेट्स चेंज' प्रोजेक्ट का डायरेक्टर था, जिसके तहत जुलाई से अक्तूबर 2023 तक 'स्वच्छता मॉनिटर' अभियान चलाया गया था। इस अभियान में करीब 64,000 स्कूलों और 59 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। पुलिस ने बताया कि आर्य ने 30 अक्तूबर से पहले छह दिन तक 'वेब सीरीज ऑडिशन' के नाम पर बच्चों को बुलाया था। वे सुबह 10 बजे आते थे और रात 8 बजे तक स्टूडियो में रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed