सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: PM Modi lays foundation stone in kalyan for 2 metro lines n CIDKO housing project

महाराष्ट्र : मुंबई के बाद पीएम मोदी पुणे पहुंचे, मेट्रो परियोजना की रखी आधारशिला

न्यूज डेस्क,अमर उजाला Published by: अभिलाषा पाठक Updated Tue, 18 Dec 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
Mumbai: PM Modi lays foundation stone in kalyan for 2 metro lines n CIDKO housing project
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में आज मेट्रो परियोजना की आधारशीला रखी। पुणे में पीएम के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने भी मेट्रो फेज- 3 की आधारशीला कार्यक्रम में शिरकत की।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई को बड़ा तोहफा देते हुए कल्याण में दो मेट्रो कॉरीडोर परियोजना और सिडको आवासीय योजना की आधारशीला रखी। मंबई के लोगों की जिंदगी को रफ्तार देने के लिए पीएम ने  कल्याण से- थाने-भिवंडी-कल्याण और दहिसर-मीरा-भायंदर रूट पर मेट्रो पर काम शुरू होने जा रहा है। 

वहीं सिडको सिडको आवासिय योजना से लोगों के घर को सपना पूरा होगा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा सिडको के तहत सस्ते मकानों का निर्माण करेगा जिससे काफी लोग घर खरीद पायेंगे।इन योजनाओं की आधारशीला रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुंबई और थाने देश के वो क्षेत्र हैं जिसने देश को अपना सपना पूरा करने में सबसे ज्यादा मदद की है। 

 
पीएम न कहा कि देश के छोटे-बड़े शहरों से आने वाले लोगों ने यहां आकर कामयाबी पाई और देश को गौरवान्वित किया।यहां पर जन्म लेने वाले लोगों का दिल बहुत बड़ा है क्योंकि इन्होने अपने दिल में सबको जगह दी है। 
 

थाने-भिवंडी-कल्याण और दहिसर-मीरा-भायंदर रूट मेट्रो लाइन का इंतजार मुंबई के लोगों को काफी समय से था। वही सिडको आवासीय योजना से सैकड़ों लोगों के घर का सपना पूरा हो पायेगा। पुणे में भी मेट्रो के तीसरे फेज की शुरूआत होने से यात्रा में काफी सुविधा होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed