फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Narendra Modi government got 254 crores from cleanliness on Diwali 2022

Diwali 2022: सरकारी दफ्तरों से निकले कबाड़ से केंद्र सरकार ने कमाए 254 करोड़, 37 लाख वर्ग फुट जमीन हुई खाली

Wed, 26 Oct 2022 09:40 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 26 Oct 2022 09:40 PM IST
सार

सरकारी ऑफिसों में बेकार हो चुकी फाइलों के अलावा कंप्यूटर और अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक कचरे को हटाया जा रहा है। अभी तक केंद्रीय सचिवालय से ही 40 लाख से जयादा फाइलों को हटाया जा चुका है।

विज्ञापन
Narendra Modi government got 254 crores from cleanliness on Diwali 2022
सरकारी दफ्तरों से निकला ई-कचरा - फोटो : social media

विस्तार

दिवाली की साफ-सफाई के दौरान केंद्र सरकार को मोटी रकम मिली है। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालयों से निकले कबाड़ को बेचने से ही करीब 254 करोड़ रुपये मिले हैं। बड़ी बात यह भी है कि 37 लाख वर्ग फुट जमीन भी खाली हुई है। हालांकि, अभी सफाई अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा। 
विज्ञापन


जमीन पर रखा हुआ था कबाड़
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, दिवाली पर तीन सप्ताह तक चले सफाई अभियान के दौरान करीब 254 करोड़ की रकम मिली है। इसके अलावा 37 लाख वर्ग फुट जमीन भी खाली हुई। जिसपर कबाड़ रखा हुआ था। अब इस जमीन का इस्तेमाल दूसरे कामों के लिए हो सकेगा। बता दें कि, पिछले साल चले अभियान के तहत सरकार ने कबाड़ बेचकर 62 करोड़ रुपये कमाए थे। 
विज्ञापन


स्वच्छता कैंपेन के दूसरे राउंड की शुरुआत से ही सफाई अभियान में जुटे 
केंद्र सरकार से जुड़े सभी विभागों में 31 अक्टूबर तक सफाई अभियान चलेगा। इस दौरान जिन चीजों का कोई इस्तेमाल नहीं हो सकता है, उन्हें बेचा जा रहा है। उनमें बेकार पड़ी फाइलें भी शामिल है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री का स्वच्छता अभियान जन आंदोलन बन चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


40 लाख फाइलों की गई समीक्षा 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बीच करीब 40 लाख फाइलों की समीक्षा की गई। इनमें करीब 3 लाख शिकायतों का निपटारा किया गया। बता दें कि केंद्र सरकार 10 लाख भर्तियां करने का फैसला डेढ साल में करने का लिया है। इस बार धनतेरस पर पीएम ने 75 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। 

 

इलेक्ट्रॉनिक कचरा से भी हुई कमाई 
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक सरकारी ऑफिसों में बेकार हो चुकी फाइलों के अलावा कंप्यूटर और अन्य तरह के इलेक्ट्रॉनिक कचरे को हटाया जा रहा है। अभी तक केंद्रीय सचिवालय से ही 40 लाख से जयादा फाइलों को हटाया जा चुका है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed