Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
NCP hits out at Maha govt for withdrawing MVAs list of nominations for Legislative Council
{"_id":"6315cfbd799e0e294d267016","slug":"ncp-hits-out-at-maha-govt-for-withdrawing-mvas-list-of-nominations-for-legislative-council","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 12 MLC के नाम वापस लेने पर NCP का तंज, कहा- कुछ नेताओं को लुभाने के लिए लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 12 MLC के नाम वापस लेने पर NCP का तंज, कहा- कुछ नेताओं को लुभाने के लिए लिया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 05 Sep 2022 04:14 PM IST
सार
शिंदे सरकार ने राज्यपाल से कहा कि उन्हें जल्द ही नामांकन की नई सूची से अवगत कराया जाएगा। वहीं राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने सोमवार को कहा, शिंदे सरकार की संवैधानिक वैधता सवालों के घेरे में है और इस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
1 of 6
राकांपा नेता महेश तापसे (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने सोमवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार राज्यपाल कोटे के तहत एमएलसी के रूप में 12 नामों के नामांकन के लिए पिछली महा विकास अघाड़ी की सिफारिश को वापस लेने का फैसला सत्तारूढ़ खेमे के नेताओं को लुभाने के लिए किया है।
Trending Videos
महाविकास अघाड़ी के नामों की सिफारिश को राज्यपाल ने नहीं दी थी मंजूरी
2 of 6
उद्धव ठाकरे
- फोटो : Social media
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार ने दो साल पहले एमएलसी के रूप में नामांकन के लिए 12 नामों की सिफारिश की थी, लेकिन उनकी फाइल को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कभी मंजूरी नहीं दी। महाविकास अघाड़ी द्वारा सुझाए गए 12 नामों में अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर भी शामिल थीं जो कांग्रेस छोड़ने के बाद शिवसेना में शामिल हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने स्वीकार किया नई सरकार का फैसला
3 of 6
भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : facebook.com/bsKoshyari
एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि शिंदे सरकार ने सिफारिश को वापस लेने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखा और कोश्यारी ने नई सरकार के फैसले को स्वीकार कर लिया।
जल्द ही नई सूची से राज्यपाल को अवगत कराएगी शिंदे सरकार
4 of 6
एकनाथ शिंदे(फाइल)
- फोटो : Social Media
शिंदे सरकार ने राज्यपाल से कहा कि उन्हें जल्द ही नामांकन की नई सूची से अवगत कराया जाएगा। वहीं राकांपा के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने सोमवार को कहा, शिंदे सरकार की संवैधानिक वैधता सवालों के घेरे में है और इस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है।
विज्ञापन
भाजपा-शिंदे खेमे के नेताओं को लुभाने की कोशिश: राकांपा का दावा
5 of 6
NCP FLAG
तापसे ने दावा किया कि पिछले महाविकास अघाड़ी सरकार द्वारा अनुशंसित नामों को रद्द करने का निर्णय भाजपा-शिंदे खेमे में नेताओं को लुभाने के लिए एक 'गाजर' है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।