सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDA wins landslide victory in Assam: Himanta Biswa Sarma shows victory sign

असम में NDA की प्रचंड जीत: हिमंत बिस्वा ने जनता के बीच झूमकर मनाया जश्न; दिलीप सैकिया बोले- जिम्मेदारी बढ़ी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Riya Dubey Updated Mon, 04 May 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमंत बिस्वा सरमा ने असम चुनाव 2026 में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत कर ली है। उनके नेतृत्व में भाजपा गठबंधन ने 126 में से 100 से अधिक सीटों पर जीत/बढ़त हासिल कर स्पष्ट बहुमत पाया। सरमा ने सुरक्षा और विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ा, जिसे व्यापक जनसमर्थन मिला।

NDA wins landslide victory in Assam: Himanta Biswa Sarma shows victory sign
असम में भाजपा की प्रचंड जीत - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

असम विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 126 सदस्यीय सदन में 102 सीटों पर जीत या बढ़त हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की ओर मजबूत कदम बढ़ाया है। नतीजों के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विक्ट्री साइन दिखाकर और झूमकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और इसे जनता के विश्वास की जीत बताया। चुनावी नतीजों के बाद पूरे राज्य में भाजपा समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे विकास और स्थिरता की राजनीति पर जनता की मुहर बताया है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


यह जीत सुरक्षा और विकास के एजेंडे पर मिली बड़ी जनस्वीकृति के रूप में देखी जा रही है। भाजपा का वोट शेयर 2016 के 33.6% से बढ़कर 2026 में 38.59% हो गया, जो करीब 5% का उछाल दर्शाता है।

ध्रुवीकरण और वोट बैंक की तस्वीर

चुनाव नतीजों में धार्मिक ध्रुवीकरण भी साफ नजर आया। जहां भाजपा ने शहरी और स्वदेशी क्षेत्रों में मजबूत पकड़ बनाई, वहीं मुस्लिम वोट कांग्रेस और एआईयूडीएफ के बीच बंटा दिखा। एआईयूडीएफ का वोट शेयर घटकर 5.29% रह गया, जबकि कांग्रेस का वोट प्रतिशत करीब स्थिर रहा।

बड़े चेहरों की हार-जीत

मुख्यमंत्री सरमा ने जलुकबाड़ी सीट से 1.12 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर 80 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस के बड़े नेता गौरव गोगोई को जोरहाट सीट पर भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने 23,182 वोटों से हराकर बड़ा उलटफेर किया।

सहयोगियों का प्रदर्शन

चुनाव आयोग के अनुसार, भाजपा जहां 50 से अधिक सीटों पर आगे रही, वहीं उसके सहयोगी असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने भी मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया। कांग्रेस 18 सीटों पर आगे रही, जबकि क्षेत्रीय दलों की भूमिका सीमित होती नजर आई।

ऐतिहासिक जनादेश

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने इसे ऐतिहासिक जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार की नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम है। हम राज्य के समग्र विकास के लिए और तेजी से काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed