सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Election Call with Mamata & Stalin TVK Performance Tamil Nadu Kerala UDF Reaction

Rahul Gandhi: राहुल ने ममता-स्टालिन से की बात, चुनाव नतीजों पर चर्चा; टीवीके के प्रदर्शन पर विजय को बधाई भी दी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Mon, 04 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार

राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों के बाद ममता बनर्जी और एम.के. स्टालिन से फोन पर बातचीत की। उन्होंने तमिलनाडु में टीवीके के प्रदर्शन पर विजय को बधाई दी और केरल में यूडीएफ की जीत पर आभार जताया।

Rahul Gandhi Election Call with Mamata & Stalin TVK Performance Tamil Nadu Kerala UDF Reaction
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हाल ही में आए पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय से फोन पर बातचीत की। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी ने चुनाव परिणामों पर चर्चा की और टीवीके के प्रदर्शन के लिए विजय को बधाई भी दी।

Trending Videos

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और एम.के. स्टालिन से चुनाव नतीजों को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने टीवीके प्रमुख विजय को उनकी पार्टी के प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं। इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में टीएमसी को भाजपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि तमिलनाडु में डीएमके को नए राजनीतिक दल टीवीके से चुनौती मिली। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ा, वहीं तमिलनाडु में डीएमके के साथ गठबंधन में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- नए शीर्ष पर भाजपा: देश की 76 फीसदी आबादी और 72% क्षेत्रफल अब भगवामय, टूटा 2018 का रिकॉर्ड

केरल में यूडीएफ की जीत पर राहुल गांधी का संदेश
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए केरल की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा कि केरल के लोगों ने एक स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा 'केरल की मेरी बहनों और भाइयों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने एक मजबूत जनादेश दिया। हर यूडीएफ नेता और कार्यकर्ता को कठिन और सुव्यवस्थित चुनाव अभियान के लिए बधाई।' राहुल गांधी ने आगे कहा कि केरल में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है और अब राज्य में यूडीएफ सरकार एक नई दृष्टि के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी लिखा कि वे जल्द ही केरल परिवार से मिलने के लिए उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed