फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   neet-protest-minor-girl-apologises-for-abusive-slogans-against-pm-modi-jantar-mantar-video-viral

'मैं शर्मिंदा हूं': PM को अपशब्द कहने वाली लड़की ने मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में क्या-क्या कहा?

Sat, 01 Aug 2026 10:01 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 01 Aug 2026 10:01 AM IST
सार

जंतर-मंतर पर आयोजित नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली एक नाबालिग लड़की का माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में उसने कहा कि वह वहां मौजूद लोगों के प्रभाव में आकर अनुचित बातें कह बैठी और अब उसे अपने व्यवहार पर गहरा पछतावा है। इससे कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए युवाओं के प्रति नरम रुख अपनाने की अपील की थी।

विज्ञापन
neet-protest-minor-girl-apologises-for-abusive-slogans-against-pm-modi-jantar-mantar-video-viral
लड़की ने पीएम मोदी और देश से मांगी माफी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली लड़की का माफी मांगने का वीडियो वायरल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात जेन-जी को संबोधित करते हुए अपशब्दों के लिए बच्चों को माफ करने की अपील की थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद लड़की का सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का वीडियो सामने आया। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


वीडियो में लड़की अपने कहे गए अपशब्दों के लिए माफी मांगने के साथ कहती नजर आ रही है कि वह दिल्ली के कनॉट प्लेस में चल रहे प्रदर्शन में मौजूद लोगों के प्रभाव में आ गई थीं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे। उन्हीं के प्रभाव में आकर उन्होंने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ अनुचित बातें कहीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi का नया वीडियो संदेश: 'मुझे और मेरी माता को गालियां दी गईं, लेकिन गुमराह बच्चों को माफ करना चाहता हूं'
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग ने वीडियो में क्या कहा?
लड़की ने वीडियो में खुद के नाबालिग होने की बात कही। वीडियो में उन्होंने कहा, "मैं अपने दोस्तों के साथ कनॉट प्लेस गई थी, जहां प्रदर्शन चल रहा था। वहां कई समूह प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दे रहे थे। मैं उनके प्रभाव में आ गई और मैंने भी कई अनुचित बातें कह दीं। मैं केवल 15 साल की हूं। मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था।"

उन्होंने आगे कहा, "यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं भविष्य में कभी भी इस तरह की बात नहीं कहूंगी और न ही कुछ पोस्ट करूंगी। मैं पूरे देश से माफी मांगती हूं। मुझे अपने किए पर गहरा शर्मिंदगी है और मैं किसी की आंखों में नहीं देख पा रही हूं। कृपया मुझे माफ कर दीजिए।"

पीएम मोदी बोले- युवाओं को माफ करता हूं
माफी वाला यह वीडियो सामने आने से कुछ घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो संदेश में इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले युवाओं को वह माफ करते हैं। साथ ही समाज से अपील की कि ऐसे युवाओं को सजा दिलाने की बजाय उन्हें सही मार्गदर्शन दिया जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा, "जंतर-मंतर पर जो हुआ, उसे पूरे देश और दुनिया ने देखा। कुछ शरारती बच्चों ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया, जो किसी भी सभ्य समाज के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मुझे गालियां दीं और मेरी दिवंगत मां के बारे में भी अपमानजनक बातें कहीं।"


ये भी पढ़ें: पीएम के पांच वीडियो: पेपर लीक पर कड़े फैसले से गालियों पर बच्चों को माफी तक, युवाओं से क्या बोले प्रधानमंत्री?

समाज से पीएम मोदी ने की क्या अपील?
उन्होंने कहा, "बचपन और युवावस्था में गलतियां हो जाती हैं। यही वह उम्र होती है, जब इंसान अपनी गलतियों से सीख सकता है।" प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि समाज भी मेरी इस अपील को स्वीकार करेगा। कई बार हमारी जीभ दांतों के बीच आ जाती है। उससे खून निकल सकता है, लेकिन हम अपने दांत नहीं तोड़ते, क्योंकि दांत भी हमारे हैं और जीभ भी हमारी है।"

पीएम मोदी ने कहा, "उसी तरह ये बच्चे भी हमारे हैं। ये गुमराह बच्चे हैं, इन्हें सही रास्ता दिखाना हमारी जिम्मेदारी है। इन्हें सजा देना, अदालतों के चक्कर लगवाना या इनके परिवारों को परेशान करना किसी समस्या का समाधान नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed